छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ मौसम अपडेट: उत्तर भागों में छाए रहेगा घना कोहरा, सरगुजा में 3 डिग्री गिरेगा पारा, पड़ेगी कड़ाके की ठंड..

छत्तीसगढ़ मौसम अपडेट: उत्तरी हवाओं का दिशा बदलने और शुष्क हवाओं की वजह से इन दिनों छत्तीसगढ़ में ठंड में हल्की कमी आई है। न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी होने से ठंड में कमी आई है। इसके साथ ही बीते दिनों मौसम शुष्क रहा। आगामी 48 घंटे तक मौसम ऐसे ही बने रहने की संभावना है। इसके बाद मौसम में बदलाव हो सकती है।

मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश में आगामी 48 घंटे में न्यूनतम तापमान में कोई विशेष बदलाव की संभावना नहीं है। इसके बाद न्यूनतम तापमान में वृद्धि हो सकती है। हालांकि इस बीच उत्तर छत्तीसगढ़ यानी सरगुजा संभाग में न्यूनतम तापमान दो से तीन डिग्री गिरावट होने की संभावना है। इससे इलाके में ठंड में बढ़ोतरी होगी।

मौसम एक्सपर्ट ने बताया कि प्रदेश के सरगुजा संभाग के जिलों में मध्यम से घने कोहरा छाए रहने की संभावना है। वहीं प्रदेश के आउटर और ग्रामीण क्षेत्रों में सुबह के समय घने कोहरा छाए रहते हैं। इसके साथ ही अच्छी ठंड भी रहती है। आज प्रदेश में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। वहीं राजधानी रायपुर में आकाश आंशिक मेघमय रहने की संभावना है।

𝐁𝐇𝐈𝐒𝐌 𝐏𝐀𝐓𝐄𝐋

𝐄𝐝𝐢𝐭𝐨𝐫 𝐇𝐈𝐍𝐃𝐁𝐇𝐀𝐑𝐀𝐓 𝐋𝐈𝐕𝐄 𝐍𝐞𝐰𝐬
error: Content is protected !!