छत्तीसगढ़

PM मोदी की सभा में शामिल होने निकले बीजेपी कार्यकर्ताओं से भरी बस दुर्घटनाग्रस्त,3 की मौत….

बिलासपुर के बेलतरा के पास पीएम मोदी जी की सभा में अंबिकापुर से शामिल होने जा रहे बस का सुबह पांच बजे हाईवे पर हाईवा से टकराकर एक्सीडेंट हो गया हाईवा में पीछे से आ रही बस का एक्सीडेंट हुआ

जिसमें 2 लोगो के मौत की खबर है एक्सीडेंट में जयनगर थाना क्षेत्र के ग्राम जमदई निवासी सज्जन (30 वर्ष), रूपदेव (55 वर्ष) और बस ड्राइवर की मौके पर ही मौत हो गई। कुल घायल छह में से तीन लोग गंभीर रूप से घायल है। बस में लगभग 40 लोग थे। पुलिस पेट्रोलिंग, टीआई, तहसीलदार घटनास्थल पर मौजूद है। घायलों को अपोलो बिलासपुर में एडमिट कराया गया है।

मृतक

1. सजन पिता सोहन जाती बिजिया उम्र 30 वर्ष निवासी वार्ड नंबर 04 माझापारा जमदेई थाना जयनगर जिला सूरजपुर

2. रुकदेव सी घर पिता सोनसाए सिंह जाती गोंड उम्र 45 वर्ष निवासी जमदेई थाना जयनगर जिला सूरजपुर

3. अकरम रजा पिता मोह्हम्मद इसरार उम्र 28 वर्ष निवासी ग्राम अरा, थाना राजपुर जिला बलरामपुर

घायल गंभीर स्थिति मे अपॉलो हॉस्पिटल बिलासपुर भर्ती

1. लीलू गुप्ता (मण्डल अध्यक्ष, भाजपा, लटोरी, सूरजपुर )

2. विषम्भर यादव (मण्डल महामंत्री भाजपा सूरजपुर )

सामान्य चोट सिम्स हॉस्पिटल मे भर्ती

1. अमृतराम पिता होलसाय सूरजपुर

2. रोशन देवांगन सूरजपुर

सिम्स हॉस्पिटल से डायचार्ज

1 कबूतरी बाई सूरजपुर

2 अशोक कुमार सूरजपुर

𝐁𝐡𝐢𝐬𝐦 𝐏𝐚𝐭𝐞𝐥

𝐄𝐝𝐢𝐭𝐨𝐫 𝐢𝐧 𝐇𝐢𝐧𝐝𝐛𝐡𝐚𝐫𝐚𝐭𝐥𝐢𝐯𝐞 𝐍𝐞𝐰𝐬
error: Content is protected !!