छत्तीसगढ़

बिलासपुर : जल्दी शराब नहीं देने के नाम पर शराब भट्ठी में घुसकर तोड़फोड़ मारपीट करने वाले आरोपियों को किया गिरफ्तार..

बिलासपुर : दिनाँक 07/05/2025 को रात्रि लगभग 09:30 बजे सूचना मिला कि ग्राम लखराम शराब भट्ठी में कुछ लोग जल्दी शराब नही देने की बात पर शराब भट्ठी के अंदर घुसकर तोड़फोड़ व शराब भट्ठी के कर्मचारियों के साथ मारपीट कर रहे हैं। कि सूचना पर थाना प्रभारी रतनपुर के द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुये थाना रतनपुर से पुलिस टीम रवाना कर ग्राम लखराम शराब भट्ठी के पास से कर्मचारियों के साथ मारपीट कर शराब भटठी में तोड़फोड़ करने वाले बदमाशों को पकड़कर थाना लाया गया। मारपीट के आहत की रिपोर्ट पर कार्यवाही कर, उक्त आरोपियों को न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया। 

गिरफ्तार आरोपी – 1. विकास चौहान पिता उदय चौहान उम्र 26 वर्ष निवासी शांतिनगर बाल्को थाना बाल्को कोरबा,

2. रोहित चौधरी पिता बारेलाल चौधरी उम्र 26 वर्ष निवासी शांतिनगर बाल्को थाना बाल्को कोरबा,

3. दीपक यादव पिता रामसेवक यादव उम्र 26 वर्ष निवासी हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी बाल्को थाना बाल्को

जिला कोरबा छ.ग.।

𝐁𝐡𝐢𝐬𝐦 𝐏𝐚𝐭𝐞𝐥

𝐄𝐝𝐢𝐭𝐨𝐫 𝐢𝐧 𝐇𝐢𝐧𝐝𝐛𝐡𝐚𝐫𝐚𝐭𝐥𝐢𝐯𝐞 𝐍𝐞𝐰𝐬
error: Content is protected !!