बिलासपुर : दिनांक 26-07-20025 को प्रार्थिया थाना उपस्थित आकर लिखित आवेदन पेश कर रिपोर्ट दर्ज कराई कि मेरी भाभी का भाई राजू यादव उर्फ राजा यादव उम्र 22 वर्ष निवासी डिघोरा पोस्ट मुरू थाना हिरीं जिला बिलासपुर के द्वारा लगभग 04 वर्ष पूर्व दिनांक 15.07.2021 के दोपहर करीब 04:00 बजे लगभग मेरे निवास स्थान आवास पारा वार्ड न0-04 गोकुल नगर घुरू बिलासपुर मे जोर जबरजस्ती कर बल पूर्वक मेरे साथ बलात्कार किया है और फिर उसके बाद तुमसे प्यार करता हूं तुमसे ही मैं शादी करूंगा कहा गया, जिस पर मैने लोक लाज और अपने परिवार के बदनामी के डर से अपने घर मे किसी को नही बतायी फिर उसके बाद से राजू यादव द्वारा लगातार मेरा शारीरिक शोषण करते चला आ रहा है। विगत 06 माह पूर्व 26 फरवरी 2025 को महाशिवरात्रि के दिन मुझे मेरे घर से मुझे डरा धकमा कर जबरजस्ती अपने साथ ग्राम फरहद जिला बलौदा बाजार लेकर गया था और मेरे साथ वहां शादी का झुठा प्रपंच किया बाद मुझे 03 माह अपने साथ घुरू अमेरी में रखा और उसके बाद मुझे दिनाक 15.06.2025 को घुरू में छोड़कर चला गया और उसके बाद अपना फोन भी बंद कर दिया। प्रार्थिया की रिपोर्ट पर थाना सकरी में अपराध क्र 527/2025 धारा (2)(M), 69 बीएनएस, 4,6 पाक्सो एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर वरिष्ठ अधिकिारियो को अवगत कराया गया, मामले की गंभीरता को देखते हुए श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय श्री रजनेश सिंह द्वारा आरोपी को तत्काल गिरफतार करने निर्देशित किया गया, जिसके परिपालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) श्री राजेन्द्र जायसवाल एवं नगर पुलिस अधीक्षक (सिविल लाईन) श्री निमितेश सिंह परिहार के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी सकरी निरीक्षक प्रदीप आर्य द्वारा थाना स्तर पर टीम गठित कर आरोपी को घुरू में घेराबंदी कर गिरफतार किया गया । सकरी पुलिस द्वारा एफआईआर के चंद घंटे बाद बलात्कार के आरोपी को गिरफतार न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया ।
Related Articles
छत्तीसगढ़ में खरीफ फसलों का डिजिटल ‘एक्स-रे’ राजस्व विभाग का फरमान, लापरवाही पर होगी सीधी अनुशासनात्मक कार्रवाई..
रायपुर में लिव-इन पार्टनर बना हत्यारा: किसी और से बात करने के शक में B.Ed की छात्रा को उतारा मौत के घाट, 24 घंटे में अरेस्ट
रायपुर में बड़ी वारदात नाकाम: कल्याण ज्वेलर्स में डकैती की साजिश रच रहे 3 बदमाश गिरफ्तार, पिस्टल व चाकू बरामद
छत्तीसगढ़ कैबिनेट बैठक: AI मिशन, BEML प्लांट, ADB ग्रांट और CSPGCL बॉन्ड समेत 7 महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर मुहर
शिक्षा से विकसित छत्तीसगढ़ तक: मुख्यमंत्री साय ने नीट क्वालीफाई विद्यार्थियों के साथ साझा किया भविष्य का रोडमैप
बिलासपुर : डरा-धमकाकर व ब्लैकमेल कर 14.50 लाख रुपये नगद एवं 450 ग्राम सोने के जेवरात हड़पने वाले 4 शातिर आरोपी गिरफ्तार…
रतनपुर-पेंड्रा मुख्य मार्ग पर पुलिया क्षतिग्रस्त, अमरकंटक जाने वाली गाड़ियाँ डायवर्ट; देखें नए वैकल्पिक रूट..
देर रात 3 बजे डीजे का शोर और पुलिस से झूमा-झटकी: कोतवाली पुलिस की सख्त कार्रवाई, 4 युवक व 3 युवतियां गिरफ्तार
प्रेम संबंध एवं जमीन विवाद के चलते महिला की हत्या, शव को रेत में दफनाकर साक्ष्य छिपाने वाले 3 आरोपी गिरफ्तार…
ग्राम कौड़िया हत्या कांड: अवैध संबंध में हुआ विवाद, प्रेमिका ने घोंट दिया प्रेमी का गला; सीपत पुलिस ने भेजा जेल
PMGSY-IV में 10 किमी क्लस्टर की विशेष व्यवस्था का प्रस्ताव, केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने दिया सकारात्मक आश्वासन








