बिलासपुर : प्रार्थी ने दिनांक 16.004.2025 को रिपोर्ट दर्ज कराई कि इसकी नाबालिक लड़की उम्र करीब 16 वर्ष 05 माह की घर से बिना बताये कहीं चली गई है, कोई अज्ञात व्यक्ति बहला फूसलाकर अपहरण कर ले गया है, प्रार्थिया के उक्त रिपोर्ट पर अपराध सदर कायम कर विवेचना में लिया गया, प्रकरण की विवेचना दौरान अपहृता की एवं अज्ञात आरोपी का पता तलाश किया जा रहा था, वर्तमान में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय बिलासपुर श्री रजनेश सिंह (भा पु से) के निर्देशानुसार जिले में गुम हुये नाबालिक बालक एवं बालिकाओं को अधिक से अधिक दस्तयाब करने निर्देशित किया गया है, जिसके परिपालन में अपहृत नाबालिक बालक/बालिकाओं की लगातार पतासाजी के दौरान जानकारी प्राप्त हुई कि अपहृता संदेही के साथ रायपुर में है उक्त सूचना के संबंध में वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया जिनके निर्देश के परिपालन में अति0 पुलिस अधीक्षक महोदय (शहर) बिलासपुर श्री राजेन्द्र जायसवाल एवं नगर पुलिस अधीक्षक सरकंडा श्री सिद्धार्थ बघेल ,थाना प्रभारी सरकंडा निरीक्षक निलेश पाण्डेय के मार्गदर्शन में टीम गठित कर रायपुर रवाना किया गया जिनके द्वारा अपहृत बालिका को आरोपी संतोष साहू के कब्जे से बरामद किया जिससे पूछताछ करने पर अपहृत बालिका द्वारा बताई कि आरोपी बहला फूसलाकर शादी करने का झांसा देकर अपने साथ ले जाने तथा जबरन कई बार उसके साथ बलात्कार करना बताई आरोपी संतोष साहू को दिनांक 03.009.2025 को विधिवत् गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा जाता हैं।
नाम आरोपी:- संतोष साहू पिता रामसेवक साहू उम्र 28 वर्ष निवासी कुचेना बस्ती कुसमुंडा थाना कुसमुंडा जिला कोरबा (छ.ग.)




















