बिलासपुर : दिनांक 17.12.2024 को प्रार्थीया थाना उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज करायी की आज से 10 दिन पूर्व निहाल मेरे गांव के रिश्तेदार के यहां आया था और उसी दिन मेरे दुकान में सिगरेट लेने आया था और मुझसे मेरा नंबर मांगा तो मैं नहीं दी निहाल मेरी दुकान के सामने लिखे घर के मोबाइल नंबर को ले लिया और मुझे फोन करने लगा इसी दौरान निहाल दो दिन गांव में रह कर चला गया फिर 03 दिन बाद दिनांक 10.12.2024 को दोपहर धरमलाल उर्फ निहाल सूर्यवंशी और देवराज वर्मा मेरे घर आए और दुकान से सिगरेट खरीदे और दुकान के बाहर सिगरेट पीने लगे मैं दुकान को बंद कर पानी लेने अपने घर गई उसी वक्त मेरे घर में कोई नहीं था, धरमलाल उर्फ निहाल सूर्यवंशी एवं देवराज वर्मा दोनों पीछा करते हुए मेरे घर आ गए और मुझे डरा धमका कर जबरदस्ती दोनों ने बलात्कार किया और धमकी दिया की किसी को बतायेगी तो जान से मार देंगे। प्रार्थिया की रिपोर्ट पर थाना प्रभारी कोनी नवीन कुमार देवांगन द्वारा मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल आरोपी की पतासाजी हेतु टीम लगायी गयी। घटना के बाद से दोनों आरोपी फरार थे जिसे आसपास के गांव घुटकू, सिंदरी, निरतु, तुरकाडीह, कछार, लोफंदी, बॉम्बे आवास एवं आसपास के ग्राम तथा आरोपी के रिश्तेदार के माध्यम से शहरी क्षेत्र बिलासपुर में पतासाजी किया गया, मुखबिर द्वारा आरोपी सरकंडा एवं जरहभाठा क्षेत्र में होने की सूचना पर पुलिस टीम द्वारा आरोपी *01.देवराज वर्मा पिता फागुराम वर्मा उम्र 40 साल साकिन मुक्तिधाम चौक सरकंडा थाना सरकंडा जिला बिलासपुर 02. धर्मराज सूर्यवंशी उर्फ निहाल पिता संतोष रात्रे उम्र 21 साल साकिन ओमनगर जरहाभाठा थाना सिविल लाईन बिलासपुर* को थाना कोनी पुलिस टीम द्वारा आरोपी की रातभर पतासाजी कर घटना के 24 घंटे के अंदर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।
Related Articles
मां की हत्या के मामले में बेटा और पति गिरफ्तार, घटना में प्रयुक्त लकड़ी का डंडा, पीढ़ा एवं कपड़े बरामद….
मौसम अपडेट: छत्तीसगढ़ में फिर सक्रिय हुआ मानसून 9 से 12 सितंबर तक अलग-अलग जिलों में कहीं हल्की तो कहीं भारी बारिश संभव, जानें अपने जिले की स्थिति..
दुर्ग : हाईटेक अस्पताल की राशि में करीब 32 लाख रुपये का गबन, कैशियर गिरफ्तार; बैंक में राशि जमा करने की फर्जी ई-मेल भेजकर करता था गुमराह..
सरगुजा : चोरी के मामले में 2 आरोपी गिरफ्तार, घटना में प्रयुक्त मोटरसायकल समेत कुल 50 हजार का मशरुका जप्त..
रायपुर : नाबालिगों को डरा-धमकाकर, ब्लैकमेल कर सोने चांदी के जेवरात एवं नगदी रकम की उगाही करने वाले आरोपी पति-पत्नि गिरफ्तार…














