छत्तीसगढ़

मस्तुरी : बुजुर्ग महिला से छेडखानी करने वाले आरोपी पर बिलासपुर पुलिस का प्रहार…

मस्तुरी : दिनांक 14.01.24 को प्रार्थिया थाना उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराई की दिनांक 14.01.24 के दोपहर 4.00 बजे करीबन अपने घर के अंदर खटिया में सोयी थी तब आरोपी राजकुमार अंचल कमरे का दरवाजा खोलकर अंदर घुसकर खटिया के पास आकर छेड़खानी करने लगा जिस थाना मस्तुरी मे अपराध धारा 452 ,354 भादवि का अपराध पंजीबध्द कर विवेचना में लिया गया था। घटना के बाद से ही आरोपी लगातार फरार चल रहा था। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि आरोपी घर आने वाला है जिस पर आरोपी के सकुनत में दबिश देकर हिरासत में लेकर पूछताछ किया गया जो अपना जुर्म स्वीकार करने पर आरोपी को आज दिनांक 21.07.2024 को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

आरोपी का नाम – राजकुमार अंचल पिता स्वर्गीय लाल जी अंचल उम्र 50 साल साकिन दलदली भाटा मोहल्ला थाना मस्तूरी जिला बिलासपुर छ.ग.

𝐁𝐡𝐢𝐬𝐦 𝐏𝐚𝐭𝐞𝐥

𝐄𝐝𝐢𝐭𝐨𝐫 𝐢𝐧 𝐇𝐢𝐧𝐝𝐛𝐡𝐚𝐫𝐚𝐭𝐥𝐢𝐯𝐞 𝐍𝐞𝐰𝐬
error: Content is protected !!