छत्तीसगढ़

बिलासपुर : अवैध महुआ शराब बिक्री करने वाले आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार..

बिलासपुर : दिनांक 13.07.2025 को जरिये मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम गनियारी वर्मा मोहल्ला में आरोपीगणों के द्वारा अवैध रूप से धनार्जन करने के उद्देश्य से भारी मात्रा में अवैध महुआ शराब को बिक्री कर रहा है कि, मुखबिर से प्राप्त सूचना से वरिष्ठ अधिकारिओ को अवगत कराया गया जिनके निर्देशानुसार व श्रीमती अर्चना झा (रा. पु.से.) अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण एवं श्रीमती नुपूर उपाध्याय (रा.पु.से.) अनुविभागीय अधिकारी पुलिस कोटा के मार्गदर्शन में टीम गठित कर ग्राम गनियारी वर्मा मोहल्ला में रेड कार्यवाही करते हुये आरोपिया सोनिया वर्मा पति नवरतन वर्मा उम्र 40 वर्ष के कब्जे से कुल 22 लीटर हाथ भट्टी महुआ शराब एवं 1 नग गैस सिलेंडर, 3 गंज एवं मिट्टी का बर्तन को जप्त किया गया है तथा आरोपी प्रियांशु वर्मा पिता प्रमोद वर्मा उम्र 18 वर्ष 09 माह के कब्जे से कुल 30 लीटर महुआ शराब एवं 01नग गैस सिलेंडर, मिट्टी के बर्तन को जप्त कर विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है

नाम आरोपीगण : – 1- सोनिया वर्मा पति नवरतन वर्मा उम्र 40 वर्ष निवासी वर्मा मोहल्ला ग्राम गनियारी थाना कोटा

2–प्रियांशु वर्मा पिता प्रमोद वर्मा उम्र 18 वर्ष 9 माह निवासी वर्मा मोहल्ला ग्राम गनियारी थाना कोटा जिला बिलासपुर (छ. ग.)

𝐁𝐇𝐈𝐒𝐌 𝐏𝐀𝐓𝐄𝐋

𝐄𝐝𝐢𝐭𝐨𝐫 𝐇𝐈𝐍𝐃𝐁𝐇𝐀𝐑𝐀𝐓 𝐋𝐈𝐕𝐄 𝐍𝐞𝐰𝐬
error: Content is protected !!