छत्तीसगढ़

बिलासपुर : अवैध रूप से ऑनलाईन सट्टा खेलाने वालों पर सरकण्डा पुलिस और एसीसीयू का संयुक्त प्रहार, सट्टा खेलाते 4 आरोपी सरकण्डा पुलिस के गिरफ्त में…

बिलासपुर : दिनांक 2 जुलाई 2025 को मुखबिर के माध्यम से सूचना मिला कि स्वर्णिम ईरा कॉलोनी सरकंडा में निवासरत् राहुल छाबड़ा नाम का व्यक्ति अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर ऑनलाइन सट्टा खेला रहा है, उक्त सूचना से वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराने पर तत्काल रेड कर वैधानिक कार्यवाही निर्देशित करते हुये एसीसीयू प्रभारी निरी. अजहर उद्दीन एवं उप निरी. कृष्णा साहू के हमराह टीम मौके पर भेजा गया जिनके द्वारा स्वर्णिम इरा कॉलोनी के मकान नंबर 152 में टीम के साथ रेड कार्यवाही किया गया जो मौके पर राहुल छाबड़ा, सुमित चंदवानी, ओम प्रकाश नागवानी एवं मोहित बर्मन लैपटॉप एवं मोबाइल पर व्हाट्सएप ग्रुप बनाकर श्याम लूडो किंग नामक व्हाट्सएप ग्रुप पर सट्टा खेलने वालों को जोड़कर लूडो किंग गेम पर हार जीत का दाव लगाकर सट्टा खेलाते हुए मिले, जिनके तलाशी पर आरोपियों के पास से 05 मोबाइल एक लैपटॉप और लाखों रुपये के सट्टा लिखा रजिस्टर बरामद हुआ जिसे जप्त किया गया है। आरोपीगण के विरुद्ध धारा 6 एवं 7 छ.ग. जुआ प्रति.अधि. 2022 के तहत् वैधानिक कार्यवाही कर पृथक से प्रतिबंधात्मक कार्यवाही कर न्यायालय पेश किया गया है।

नाम आरोपी – 01. राहुल छाबड़ा पिता मोहित लाल उम्र 25 वर्ष निवासी सुरेश किराना स्टोर्स के पास संधी मोहल्ला शहडोल थाना कोतवाली मध्य प्रदेश।

02. सुमित चांदवानी पिता जगदीश कुमार चांदवानी उम्र 19 वर्ष निवासी रानीताला के पीछे पुराना मीट मार्के सिंध भवन के पास शहडोल थाना कोतवाली म.प्र.

03. ओम प्रकाश नागवानी पिता विजय कुमार नागवानी उम्र 20 वर्ष निवासी सुभाष नगर नागवानी गली सिंधी कैम्प सागर थाना मोतीनगर जिला सागर म.प्र.

04. मोहित बर्मन पिता राजाराम बर्मन उम्र 25 वर्ष निवासी मोहनपुरी कालोनी भारत पेट्रोल पंप के पास उमरिया थाना कोतवाली जिला उमरिया म.प्र.

𝐁𝐇𝐈𝐒𝐌 𝐏𝐀𝐓𝐄𝐋

𝐄𝐝𝐢𝐭𝐨𝐫 𝐇𝐈𝐍𝐃𝐁𝐇𝐀𝐑𝐀𝐓 𝐋𝐈𝐕𝐄 𝐍𝐞𝐰𝐬
error: Content is protected !!