बिलासपुर : कलेक्टर अवनीश शरण ने अधिकारियों की बैठक लेकर धान खरीदी की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि ऐसी व्यवस्था आगे भी बनाए रखें कि किसानों को धान बेचने से लेकर भुगतान पाने तक के सारे काम आसानी से हो जाएं। बताया गया कि जिले में अब तक 135 करोड़ रूपए की 43,597 मीटरिक टन धान खरीदी की जा चुकी है। लगभग 10 हजार से ज्यादा किसानों ने अपने नजदीकी खरीदी केन्द्रों पर धान का विक्रय किया है।