सारंगढ़ बिलाईगढ़- जिला के नव पदस्थ श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय, एसडीओपी महोदय के द्वारा जिले में कच्ची महुवा शराब जुआ सट्टा अवैध मादक पदार्थ गांजा मे संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध कड़ी से कड़ी कार्यवाही करने को निर्देशित करते आ रहे हैं कि आज दिनांक 13/02/2024 को थाना प्रभारी बरमकेला सहायक उप निरीक्षक विजय गोपाल हमराह स्टाफ प्रधान आरक्षक विक्कु सिंह ठाकुर, आरक्षक मिन केतन पटेल, कन्हैया चौहान, बिहारी लाल साहू, प्रकाश धिरही, अशोक पटेल, सूरज सिदार, के साथ वनोंपज जांच नाका बरमकेला सारंगढ़ मार्ग मे वाहन चेकिंग के दौरान उड़ीसा तरफ से एक सफेद रंग का हुंडई एक्सेंट वाहन में सवार व्यक्ति पुलिस को देखकर भागने लगे जिसे दौड़ा कर पकडे तथा नाम पता पूछने पर अपना नाम विकास सिंह ठाकुर पिता शिव शंकर सिंह ठाकुर निवासी पटेल पारा पाली थाना पाली जिला कोरबा छत्तीसगढ़ का रहने वाला बताया तथा वाहन हुंडई एक्सेंट O R. 02.R 0811सफ़ेद रंग के कार के संबंध में पूछताछ करने तथा कार की तलाशी लेने पर उक़्त वाहन के पीछे डिक्की मे व बिच सीट मे कुल 88 पैकेट अवैध मादक प्रदार्थ गांजा मिलने पर संदेही विकास सिंह ठाकुर बताया कि कोरबा के पवन राजपूत सिंह के द्वारा मुझे व रवि मिश्रा को दिनांक 12-02-2024 को बोला कि वाहन हुंडई एक्सेंट OR.02. R.0811 सफ़ेद रंग को तुम लोग दोनों उड़ीसा के बलांगीर लेकर पहुँचो मै भी वहाँ पहुँचूँगा कहने पर उक़्त वाहन को लेकर मै तथा रवि मिश्रा उड़ीसा बलांगीर पहुंचे रात्रि में पवन राजपूत बलांगीर आकर उक्त वाहन को कुछ दूर ले गया और वापस आकर मुझे बोला कि गाडी के डिक्की और बिच सीट मे गांजा रखा है इसे तुम लोग लेकर चंद्रपुर पहुँचो कहने पर हम दोनों बलांगीर से चंद्रपुर के लिए निकले कि दिनांक 13/02/2024 को बरमकेला के पुलिस वाले वन विभाग के जांच नाका के पास पकडे तथा अवैध मादक पदार्थ गांजा के संबंध में आरोपी विकास सिंह ठाकुर निवासी पाली थाना पाली जिला कोरबा को परिवहन करने के संबंध में नोटिस देने पर कोई कागजात नहीं होना बताने पर आरोपी विकास सिंह ठाकुर पिता शिव शंकर सिंह ठाकुर निवासी पाली थाना पाली जिला कोरबा के कब्जे से उक्त वाहन के डिक्की व बीच सीट में रखें अवैध मादक पदार्थ गांजा कुल 88 पैकेट 88 किलो ग्राम कीमती आठ लाख अस्सी हजार रूपया एक हुंडई कार कीमती चार लाख रूपया व दो नग मोबाइल कुल कीमती बारह लाख नब्बे हजार रूपया को जप्त कर धारा 20 बी NDPS एक्ट के तहत उक़्त आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।
Related Articles
रायपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 100 ग्राम से अधिक MDMA के साथ राजस्थान का अंतर्राज्यीय तस्कर गिरफ्तार
शादी.कॉम पर कुंवारा बनकर महिला से दैहिक शोषण, 13 लाख की ठगी करने वाला शातिर पति-पत्नी दिल्ली से गिरफ्तार..
गुम मोबाइल रिकवरी में बिलासपुर पुलिस राज्य में नंबर वन: ‘अर्पण’ कार्यक्रम में 202 लोगों को मिले उनके फोन
विवाद के बाद जघन्य हत्या: सिर-चेहरे पर कंक्रीट के टुकड़े से वार कर किया कत्ल, 300 मीटर दूर नाले में छिपाया शव
बेटे ने की बाप की हत्या, बाप के झगड़ालू प्रवृति से था परेशान, विवाद के दौरान सील लोढ़ा से अपने पिता के सिर में कर दिया वार…
छत्तीसगढ़ में खरीफ फसलों का डिजिटल ‘एक्स-रे’ राजस्व विभाग का फरमान, लापरवाही पर होगी सीधी अनुशासनात्मक कार्रवाई..
रायपुर में लिव-इन पार्टनर बना हत्यारा: किसी और से बात करने के शक में B.Ed की छात्रा को उतारा मौत के घाट, 24 घंटे में अरेस्ट
रायपुर में बड़ी वारदात नाकाम: कल्याण ज्वेलर्स में डकैती की साजिश रच रहे 3 बदमाश गिरफ्तार, पिस्टल व चाकू बरामद
छत्तीसगढ़ कैबिनेट बैठक: AI मिशन, BEML प्लांट, ADB ग्रांट और CSPGCL बॉन्ड समेत 7 महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर मुहर
शिक्षा से विकसित छत्तीसगढ़ तक: मुख्यमंत्री साय ने नीट क्वालीफाई विद्यार्थियों के साथ साझा किया भविष्य का रोडमैप
बिलासपुर : डरा-धमकाकर व ब्लैकमेल कर 14.50 लाख रुपये नगद एवं 450 ग्राम सोने के जेवरात हड़पने वाले 4 शातिर आरोपी गिरफ्तार…
रतनपुर-पेंड्रा मुख्य मार्ग पर पुलिया क्षतिग्रस्त, अमरकंटक जाने वाली गाड़ियाँ डायवर्ट; देखें नए वैकल्पिक रूट..







