छत्तीसगढ़

बालोद : नदी नहाने गये युवक पर प्राण घातक हमला करने वाले आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार…

बालोद : प्रार्थी उमेश कुमार ठाकुर पिता श्री गिरधारी राम ठाकुर उम्र 40 वर्ष ग्राम खैरा थाना देवरी जिला बालोद के छोटे भाई चेतन कुमार ठाकुर को आरोपीगण अंकालु सिन्हा, यशवंत सिन्हा, दानेश्वर निषाद के द्वारा पुराने रंजीश की बात को लेकर एक राय होकर रास्ता रोककर मां बहन की अश्लील गाली गुप्तार देते हुये तथा जान से मारने की धमकी देते हुये हाथ मुक्का एवं पास में रखे लकड़ी के डण्डा से हाथ, पैर, सिर में मारपीट करने से चोंट आया है कि रिपोर्ट पर थाना देवरी में अपराध क्रं. 107/25 धारा 296, 115(2), 351(3), 126(2), 109(1), 3(5) बीएनएस 3(2)(ट) एससी/ एसटी कायम कर विवेचना में लिया गया। आरोपियों के विरुद्ध संकलित व उपलब्ध साक्ष्यों से आरोपीगणो द्वारा अपराध घटित करना सबुत पाये जाने से दिनांक 21.08.2025 को गिरफ्तार कर मामला अजमानतीय जुर्म का होने से न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।

सम्पूर्ण कार्यवाही में उप पुलिस अधीक्षक (अजाक) श्री बोनिफास एक्का, निरीक्षक राकेष ठाकुर थाना प्रभारी देवरी, सउनि गौकरण भण्डारी थाना देवरी, प्रआर 1595 प्रेमसागर कवंर, आर.356 संतोष खुटेल, आर. 523 दिलीप बर्मन, आर. 1875 सुरेष प्रीतम, म.आर. 16 खुशबु सिंह का विशेष योगदान रहा ।

गिरफ्तार आरोपीगण के नामः- 01. अंकालु राम सिन्हा पिता दुर्गाराम सिन्हा उम्र 48 वर्ष

02. यशवंत कुमार सिन्हा पिता अंकालु राम सिन्हा उम्र 26 वर्ष

03. दानेश्वर निषाद पिता भागवत राम निषाद उम्र 28 वर्ष    सभी निवासी ग्राम खैरा थाना देवरी जिला बालोद

𝐁𝐇𝐈𝐒𝐌 𝐏𝐀𝐓𝐄𝐋

𝐄𝐝𝐢𝐭𝐨𝐫 𝐇𝐈𝐍𝐃𝐁𝐇𝐀𝐑𝐀𝐓 𝐋𝐈𝐕𝐄 𝐍𝐞𝐰𝐬
error: Content is protected !!