बालोद: थाना डौंडी के अपराध क्रमांक 54/2024 धारा 420, 34 भादवि के प्रार्थी चंद्र नुरूटी पिता लीलाराम नुरूटी, आयु 43 वर्ष, निवासी ओड़गांव, थाना डौंडी, जिला बालोद (छ.ग.) द्वारा दिनांक 08.09.2024 को थाना उपस्थित होकर लिखित शिकायत पेश कर रिपोर्ट दर्ज कराई कि वर्ष 2022 में वन विभाग में वनरक्षक एवं अन्य पदों पर भर्ती निकलने पर वन रक्षक पद पर नौकरी हेतु देवेंद्र ठाकुर (घोटिया निवासी) के माध्यम से 4 लाख 70 हजार रुपये, हरेंद्र नेताम एवं मदार खान उर्फ सलीम खान, प्रदीप ठाकुर को नौकरी लगाने के नाम पर दिया था और लगभग 70 लोगों के द्वारा नौकरी दिलाने के नाम पर अलग-अलग राशि लगभग 3 करोड़ 70 लाख रुपये उक्त व्यक्तियों को दिया गया। आरोपी (01) मदार खान उर्फ सलीम खान निवासी दुतकैइया, थाना राजिम, जिला गरियाबंद (छ.ग.), (02) हरेंद्र नेताम पिता निवासी आजाद चौक, रायपुर, जिला रायपुर, (03) प्रदीप ठाकुर निवासी आजाद चौक, रायपुर, जिला रायपुर (छ.ग.) पर एफ.आई.आर. दर्ज की गई है।दर्ज कार्यवाही की जाने हेतु आवेदक के लिखित शिकायत आवेदन पेश करने पर आवेदक की रिपोर्ट पर थाना डौण्डी में अप.क्र. 54/2024 धारा 420,34 भादवि कायम किया गया। प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए श्रीमान एस.आर. भगत पुलिस अधीक्षक महोदय जिला बालोद एवं श्रीमान अशोक कुमार जोशी अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय जिला बालोद एवं श्रीमती डॉ. चित्रा वर्मा नगर पुलिस अधीक्षक दल्ली राजहरा के निर्देशन में उपनिरीक्षक मनीष सेण्डे थाना प्रभारी डौण्डी व स्टॉफ एवं सायबर सेल की टीम के द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए पूर्व में आरोपी (01) मदार खान (02) प्रदीप ठाकुर (03) आरोपी हरेन्द्र नेताम को पूर्व में न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया था। प्रकरण में विवेचना दौरान पीड़ितों से धोखाधड़ी करने में शामिल मुख्य आरोपी मदार खान की पत्नी फातिमा बी खान निवासी दुतकैया जिला महासमुद एवं आरोपी हरेन्द्र नेताम का पुत्र मयंक नेताम निवासी ग्राम मंगचुवा थाना गुरूर हॉल भिलाई को पूछताछ करने पर अपना जुर्म स्वीकार करने पर न्यायिक रिमाण्ड पर जेल दाखिल किया गया है।
Related Articles
रायपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 100 ग्राम से अधिक MDMA के साथ राजस्थान का अंतर्राज्यीय तस्कर गिरफ्तार
शादी.कॉम पर कुंवारा बनकर महिला से दैहिक शोषण, 13 लाख की ठगी करने वाला शातिर पति-पत्नी दिल्ली से गिरफ्तार..
गुम मोबाइल रिकवरी में बिलासपुर पुलिस राज्य में नंबर वन: ‘अर्पण’ कार्यक्रम में 202 लोगों को मिले उनके फोन
विवाद के बाद जघन्य हत्या: सिर-चेहरे पर कंक्रीट के टुकड़े से वार कर किया कत्ल, 300 मीटर दूर नाले में छिपाया शव
बेटे ने की बाप की हत्या, बाप के झगड़ालू प्रवृति से था परेशान, विवाद के दौरान सील लोढ़ा से अपने पिता के सिर में कर दिया वार…
छत्तीसगढ़ में खरीफ फसलों का डिजिटल ‘एक्स-रे’ राजस्व विभाग का फरमान, लापरवाही पर होगी सीधी अनुशासनात्मक कार्रवाई..
रायपुर में लिव-इन पार्टनर बना हत्यारा: किसी और से बात करने के शक में B.Ed की छात्रा को उतारा मौत के घाट, 24 घंटे में अरेस्ट
रायपुर में बड़ी वारदात नाकाम: कल्याण ज्वेलर्स में डकैती की साजिश रच रहे 3 बदमाश गिरफ्तार, पिस्टल व चाकू बरामद
छत्तीसगढ़ कैबिनेट बैठक: AI मिशन, BEML प्लांट, ADB ग्रांट और CSPGCL बॉन्ड समेत 7 महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर मुहर
शिक्षा से विकसित छत्तीसगढ़ तक: मुख्यमंत्री साय ने नीट क्वालीफाई विद्यार्थियों के साथ साझा किया भविष्य का रोडमैप
बिलासपुर : डरा-धमकाकर व ब्लैकमेल कर 14.50 लाख रुपये नगद एवं 450 ग्राम सोने के जेवरात हड़पने वाले 4 शातिर आरोपी गिरफ्तार…
रतनपुर-पेंड्रा मुख्य मार्ग पर पुलिया क्षतिग्रस्त, अमरकंटक जाने वाली गाड़ियाँ डायवर्ट; देखें नए वैकल्पिक रूट..







