सूरजपुर : दिनांक 29.05.2022 को चैकी लटोरी पुलिस को मुखबीर से सूचना प्राप्त हुई कि बिना नंबर का एक छोटा हाथी वाहन में 2 व्यक्ति अवैध कबाड़ भटगांव की ओर से लेकर अम्बिकापुर की ओर जा रहे है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हरीश राठौर व सीएसपी जे.पी.भारतेन्दु के मार्गदर्शन में पुलिस की टीम ने सोनवाही जंगल में घेराबंदी कर छोटा हाथी वाहन को रोकवाया जिसकी तलाशी लेने पर लोहे का कबाड़ लोड़ होना पाया। वाहन में सवार व्यक्ति गुरुदीप गुप्ता पिता राम रतन गुप्ता उम्र 40 वर्ष एवं संजीत सिंह पिता सुरेश सिंह 28 वर्ष दोनों निवासी भटगांव से छोटा हाथी वाहन में लोड कबाड़ के संबंध में दस्तावेज मांगा गया जो कोई भी दस्तावेज पेश करने में असमर्थ रहे। वाहन में लोड़ लोहे का कबाड़ चोरी का होने की पूर्ण अंदेशा पर धारा 41(1-4) जा.फौ./379 भादवि के तहत कार्यवाही करते हुए 3 टन लोहे का कबाड़ कीमत करीब 10 हजार रूपये एवं परिवहन में प्रयुक्त छोटा हाथी वाहन को जप्त कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। इस कार्यवाही में चैकी प्रभारी लटोरी शिव कुमार खुटे, एएसआई मनोज पोर्ते, आरक्षक अम्बिका मरावी व ललन सिंह सक्रिय रहे।
Related Articles
बिलासपुर : शराब सेवन कर नशे की हालत में वाहन चलाने वाले 450 से अधिक एवं हेलमेट धारण नही करने वाले 1300 से अधिक आरोपी वाहन चालकों पर की गई सख्त कार्यवाही..
देश की बड़ी परीक्षा पर ‘नकल माफिया’ का साया: GATE एग्जाम में फर्जीवाड़े का भंडाफोड़, 6 मास्टरमाइंड दबोचे गए..
किसानों को होली से पहले मिलेगा धान की अंतर राशि का एकमुश्त भुगतान, ₹10,000 करोड़ का बोनस, खातों में आएंगे ₹3100 के मान से पैसे..
किसानों को समय पर उर्वरक उपलब्ध कराने कृषि विभाग की महत्वपूर्ण पहल, खरीफ वर्ष 2026 हेतु 1 फरवरी से 31 मई तक रासायनिक उर्वरकों का अग्रिम उठाव प्रारंभ
बिलासपुर : मुख्यमंत्री कन्या विवाह का आयोजन 10 फरवरी को बहतराई स्टेडियम में गूंजेगी शहनाई, 175 जोड़े बंधेंगे परिणय सूत्र में
महासमुंद पुलिस का ‘ऑपरेशन निश्चय’: 24 घंटे में गांजा तस्करों के नेटवर्क को किया ध्वस्त, 1.3 क्विंटल गांजा और 11 आरोपी गिरफ्तार













