छत्तीसगढ़राजनीति

लोकसभा चुनाव 2024 की तारीखों की घोषणा, 19 अप्रैल से 7 चरणों में होंगे लोकसभा चुनाव, वोटों की गिनती 4 जून को…

लोकसभा चुनाव: पहला चरण 19 अप्रैल, दूसरा चरण 26 अप्रैल, तीसरा चरण 7 मई, चौथा चरण 13 मई, पांचवां चरण 20 मई, छठा चरण 25 मई और सातवां चरण 1 जून को होगा 19 अप्रैल से 7 चरणों में होंगे लोकसभा चुनाव 2024, वोटों की गिनती 4 जून को होगी

  • 19 अप्रैल – पहले चरण में 102 सीटों पर मतदान
  • 26 अप्रैल – दूसरे चरण में 89 सीटों पर मतदान
  • 7 मई – तीसरे चरण में 94 सीटों पर मतदान
  • 13 मई – चौथे चरण में 96 सीटों पर मतदान
  • 20 मई – पांचवें चरण में 49 सीटों पर मतदान
  • 25 मई – छठे चरण में 57 सीटों पर मतदान
  • 1 जून – सातवें चरण में 57 सीटों पर मतदान
  • वोटों की गिनती 4 जून को होगी

आंध्र प्रदेश और ओडिशा में विधानसभा चुनाव 13 मई को होगा। 19 अप्रैल को अरुणाचल प्रदेश और सिक्किम में मतदान होगा। वोटों की गिनती 4 जून को होगी।

85 वर्ष से अधिक उम्र के जितने भी मतदाता हैं उनके घर जाकर मतदान करवाया जाएगा… इस बार देश में पहली बार ये व्यवस्था एक साथ लागू होगी कि जो 85 वर्ष से अधिक उम्र के मतदाता हैं और जिन्हें 40% से अधिक की विकलांगता है, उनके पास हम फॉर्म पहुंचाएंगे अगर वो मतदान का ये विकल्प चुनते हैं

मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने कहा, “हमारे पास 97 करोड़ पंजीकृत मतदाता, 10.5 लाख मतदान केंद्र, 1.5 करोड़ मतदान अधिकारी और सुरक्षा कर्मचारी, 55 लाख ईवीएम, 4 लाख वाहन हैं।

देश में कुल मतदाता 96.8 करोड़ हैं। जिनमें से 49.7 करोड़ पुरुष और 47 करोड़ महिलाएं हैं… 1.82 करोड़ पहली बार मतदाता इन चुनावों में हैं

 

𝐁𝐇𝐈𝐒𝐌 𝐏𝐀𝐓𝐄𝐋

𝐄𝐝𝐢𝐭𝐨𝐫 𝐇𝐈𝐍𝐃𝐁𝐇𝐀𝐑𝐀𝐓 𝐋𝐈𝐕𝐄 𝐍𝐞𝐰𝐬
error: Content is protected !!