भारत और पाकिस्तान के बीच सुपर-4 का ये मुकाबला 21 सितंबर को दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा। यह मैच भारतीय समयनुसार रात 8 बजे शुरू होगा। वहीं मैच शुरू होने से आधा घंटा पहले दोनों टीमों के कप्तान टॉस के लिए मैदान पर आएंगे। इससे पहले ग्रुप स्टेज में भी दोनों टीमों के बीच मुकाबला दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला गया था। अब देखना ये होगा कि इस मैच में टीम इंडिया का प्रदर्शन कैसा रहता है। टीम इंडिया इस मैच को जीतकर सुपर-4 चरण का आगाज जीत के साथ करना चाहेगी।
भारत और पाकिस्तान के बीच एशिया कप 2025 के सुपर-4 के इस मुकाबले को टीवी पर सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर देख सकते हैं। सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क के चैनल 1, 2, 3 और 5 पर इस मैच का लाइव प्रसारण देख सकते हैं। वहीं भारत और पाकिस्तान के बीच एशिया कप 2025 के सुपर-4 के इस महामुकाबले को मोबाइल पर सोनी लिव एप पर देख सकते हैं। वहीं सोनी लिव के अलावा इस मैच की लाइव स्ट्रीमिंग फैनकोड एप पर भी होगी। फैनकोड एप पर इस मैच को देखने के लिए आपको कुछ पैसे खर्च करने होंगे।




















