खेल/स्पोर्ट्स

IPL 2020 : हैदराबाद ने राजस्थान को 8 विकेट से हराया, मनीष पांडे ने खेली आतिशी पारी..

लेटेस्ट न्यूज़ से अपडेट रहने के लिए बेल ? आइकन को दबाये

IPL 2020 का 40वां मुकाबला सनराइजर्स हैदराबाद ने अपने नाम किया। दुबई के दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए मैच में हैदराबाद ने राजस्थान रॉयल्स को 8 विकेट से हराया। सनराइजर्स हैदराबाद ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी। राजस्थान ने 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 154 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी हैदराबाद ने 18.1 ओवर में 2 विकेट पर 156 रन बना मैच अपने नाम कर लिया।

हैदराबाद एक समय 2.4 ओवर में 16 रन के स्कोर पर 2 विकेट गंवाकर संघर्ष कर रहा था। ऐसे समय मनीष पांडे ने विजय शंकर के साथ मिलकर तीसरे विकेट के लिए नाबाद 140 रन की साझेदारी की। मनीष ने 4 चौके और 8 छक्के की मदद से 47 गेंद में नाबाद 83 रन बनाए। उन्होंने 28 गेंद में अपना अर्धशतक पूरा किया। विजय शंकर ने 6 चौके की मदद से 51 गेंद में 52 रन बनाए। राजस्थान की ओर से जोफ्रा आर्चर ने 2 विकेट लिए।

राजस्थान रॉयल्स की तरफ से संजू सैमसन ने सर्वाधिक 36 रन बनाए। सनराइजर्स हैदराबाद के लिए जेसन होल्डर ने 33 रन देकर तीन विकेट लिए। सैमसन के अलावा बेन स्टोक्स 30, रियान पराग 20, स्टीव स्मिथ 19 और जोस बटलर 9 रन बना पवेलियन लौटे। रॉबिन उथप्पा 19 के निजी स्कोर पर रन आउट हुए। राहुल तेवतिया 3 गेंद में 2 और जोफ्रा आर्चर एक चौके और एक छक्के की मदद से 7 गेंद में 16 रन बनाकर नाबाद रहे। हैदराबाद की ओर से विजय शंकर ने 15 और राशिद खान ने 20 रन देकर एक-एक विकेट अपने नाम किया।
लेटेस्ट न्यूज़ से अपडेट रहने के लिए बेल ? आइकन को दबाये

𝐁𝐡𝐢𝐬𝐦 𝐏𝐚𝐭𝐞𝐥

𝐄𝐝𝐢𝐭𝐨𝐫 𝐢𝐧 𝐇𝐢𝐧𝐝𝐛𝐡𝐚𝐫𝐚𝐭𝐥𝐢𝐯𝐞 𝐍𝐞𝐰𝐬
error: Content is protected !!