इंडियन प्रीमियर लीग के इतिहास में पहली बार ऐसा हुआ जब एक मैच में दो सुपर ओवर खेले गए। सुपर संडे में पहला मैच भी सुपर ओवर वाला रहा था, जहां केकेआर ने हैदराबाद को हराया था। इसके बाद दूसरा मैच मुंबई इंडियंस और पंजाब के बीच खेला गया जिसमें दो सुपर ओवर खेले गए।
मैच में मुंबई इंडियंस ने 6 विकेट पर 176 रन बनाए। जवाब में पंजाब ने भी 6 विकेट पर 176 रन बनाए। मैच टाई रहा। इसके बाद सुपर ओवर में दोनों टीमों ने 5-5 रन बनाए और सुपर ओवर भी टाई हो गया। फिर मैच के दूसरे सुपर ओवर में मुंबई ने एक विकेट पर 11 रन बनाए। जवाब में पंजाब ने क्रिस गेल के छक्के और मयंक अग्रवाल के ट्रेंट बोल्ट पर लगाए गए दो चौके के दम पर मैच अपने नाम कर लिया।




















