इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2020) में मंगलवार को अबुधाबी के शेख जायद स्टेडियम में मुंबई इंडियंस ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए राजस्थान रॉयल्स को 57 रन से रौंद दिया. मुंबई से मिले 194 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए राजस्थान की पावर वास्तव में पावर-प्ले के शुरुआती 6 ओवरों में ही निकल गई, जब उसने अपने तीन विकेट गंवा दिए. यहीं से मैच की तस्वीर साफ हो गई थी कि क्या परिणाम होने जा रहा है. हालाकि, बटलर ने जरूर तेज 70 रन बनाकर राजस्थान को जरूर सहारा दिया, लेकिन यह साफ था कि वह हारी हुई लड़ाई ही लड़ रहे हैं. स्लॉग ओवरों में बुमराह ने विकेट के बाद विकेट चटकाए और मानसिक रूप से काफी पहले हार चुके राजस्थान का पारी 18.1 ओवरों में 136 रन पर सिमट गई. बुमराह ने सबसे ज्यादा 4 विकेट चटकाए. इससे पहले शानदार फार्म में चल रही मुंबई इंडियंस ने अबुधाबी के शेख जायद स्टेडियम में राजस्थान के खिलाफ टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए उसके सामने जीत के लिए 194 का लक्ष्य रखा था. मुंबई को 193 के स्कोर तक पहुंचाने में सूर्यकुमार के नाबाद 79 रन का योगदान रहा, तो हार्दिक पंड्या ने नाबाद 30 रन का योगदान दिया।
Related Articles
आईपीएल 2026: कप्तानी पर छिड़ी जंग, सूर्या को कमान या पांड्या का सरेंडर? इस दिग्गज के बयान से मची खलबली!
IPL 2026 शेड्यूल हुआ जारी: 28 मार्च से शुरू होगा क्रिकेट का महाकुंभ, RCB और SRH के बीच होगा पहला मुकाबला…
IND vs NZ Final: महामुकाबला! क्या भारत रचेगा इतिहास या कीवी फिर बनेंगे टीम इंडिया का ‘काल’? क्या रिजर्व डे बचाएगा टीम इंडिया का सपना?
T20 वर्ल्ड कप सेमीफाइनल: क्या टीम इंडिया लगातार दूसरी बार फाइनल में बनाएगी जगह? देखें संभावित प्लेइंग 11
T20 World Cup 2026: संजू सैमसन के तूफान में उड़ा वेस्टइंडीज, सेमीफाइनल में भारत की भिड़ंत अब इंग्लैंड से; जानें पूरा शेड्यूल..
T20 World Cup: जिम्बाब्वे को रौंदकर भी टीम इंडिया की टेंशन बढ़ी? सेमीफाइनल का वो गणित जिसने उड़ा दी सबकी नींद!
IND vs ZIM : टीम इंडिया का 257 रनों का ‘विशालकाय’ लक्ष्य, स्कोर देख कांपने लगे जिम्बाब्वे के बल्लेबाज!
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से पूर्व क्रिकेट कप्तान कपिल देव ने की सौजन्य मुलाकात, खेल विकास पर हुई सार्थक चर्चा..
IND vs ZIM आज की प्लेइंग-11 टीम इंडिया में मचेगी खलबली! जिम्बाब्वे के खिलाफ इन 3 दिग्गजों की छुट्टी, संजू सैमसन की एंट्री तय?
T20 World Cup: जीत कर भी बाहर हो जाएगा भारत? जिम्बाब्वे मैच से पहले सामने आया वो समीकरण, जिसने उड़ा दी फैंस की नींद!
T20 World Cup: क्या टीम इंडिया अभी भी जा सकती है फाइनल में? जानिए सेमीफाइनल के सभी समीकरण, क्या संजू सैमसन बनेंगे टीम इंडिया के ‘संकटमोचन..








