खेल/स्पोर्ट्स

IPL 2020: चेन्नई की लगातार तीसरी हार नहीं चला धोनी का जादू, हैदराबाद 7 रन से जीता…

आईपीएल 2020के 14वें मैच में सनराइजर्स हैदराबाद ने चेन्नई सुपरकिंग्स को 7 रन से हरा दिया। इस सीजन में हैदराबाद की ये दूसरी जीत है। दूसरी ओर, चेन्नई की लगातार तीसरी हार है। हैदराबाद ने पहले 20 ओवर में 5 विकेट पर 164 रन बनाए। सीएसके की टीम 20 ओवर में 5 विकेट पर 157 रन ही बना सकी।

चेन्नई के लिए रविंद्र जडेजा ने सबसे ज्यादा 50 रन बनाए। उन्होंने 35 गेंद की पारी में 5 चौके और 2 छक्के लगाए। महेंद्र सिंह धोनी ने नाबाद 47 रन बनाए। 36 गेंद की पारी में 4 चौके और एक छक्का लगाया। वे बल्लेबाजी के दौरान कई बार हांफते हुए और परेशान नजर आए। टीम के फिजियो को भी मैदान पर आना पड़ा। इसके बावजूद वो खेलते रहे। मैच के बाद उन्होंने कहा कि ज्यादा परेशानी की बात नहीं है। सैम करन ने 5 गेंद पर 2 छक्कों की मदद से 15 रन बनाए।

लेटेस्ट न्यूज़ से अपडेट रहने के लिए बेल आइकन दबाये??

𝐁𝐡𝐢𝐬𝐦 𝐏𝐚𝐭𝐞𝐥

𝐄𝐝𝐢𝐭𝐨𝐫 𝐢𝐧 𝐇𝐢𝐧𝐝𝐛𝐡𝐚𝐫𝐚𝐭𝐥𝐢𝐯𝐞 𝐍𝐞𝐰𝐬
error: Content is protected !!