बालोद : दिनांक 25/09/2026 को कवर्धा से जगदलपुर की तरफ जा रही स्वराज माज़दा वाहन क्रमांक CG10BU7174 खराब होकर जिला बालोद के मरकाटोला घाट में खड़ी हुई थी। वाहन में सवार यात्रियों में से 02 व्यक्ति वाहन सुधारने हेतु मैकेनिक लेने के लिए धमतरी की ओर गये थे एवं खराब वाहन में कुल 13 व्यक्ति सवार थे। इसी दिनांक को समय प्रातः 11.30 बजे के आसपास रायपुर से जगदलपुर की तरफ जा रही 16 पहिया टाटा ट्रक क्रमांक CG04QY5947 जिसमें गेहूं भरा हुआ था उसके चालक ने सड़क किनारे खड़ी हुई स्वराज माज़दा वाहन को लापरवाही पूर्वक उतावलेपन से पीछे से ठोकर मारकर घसीटते हुए दुर्घटना कारित किया तथा कुछ दूरी बाद ट्रक भी पलट गई। घटना में मौके पर 02 व्यक्तियों की मृत्यु हो गई एवं 11 व्यक्ति घायल हुए थे जिन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल धमतरी भेजा गया। उपचार दौरान घायलों में से 04 व्यक्तियों की अस्पताल में मृत्यु हो गई है एवं 07 घायलों का उपचार किया जा रहा है। घटना में अभी तक कुल 06 व्यक्तियों की मृत्यु हुई है एवं 07 व्यक्ति अभी उपचाररत है। घटना कारित कर ट्रक चालक मौके से फरार हो गया है। मृतकों एवं घायलों की सूची पहचान उपरांत पृथक से भेजी जाएगी।
Related Articles
दुर्ग : घर के गेट के सामने वाहन खड़ा करने को लेकर विवाद, महिला एवं उसके भाई पर हाथ-मुक्कों और धारदार हथियार से हमला करने के मामले में आरोपी गिरफ्तार…
बिलासपुर : कोटा, रतनपुर, बिल्हा, पचपेड़ी, बेलगहना एवं कोरबा (पाली) में देहांत क्षेत्र में चोरी करने वाले 3 आरोपी गिरफ्तार…
बालोद: इलेक्ट्रिक स्कूटी डीलरशिप और 100% कैशबैक के नाम पर 31.80 लाख की ठगी, CBK EV मोटर्स का CEO ग्रेटर नोएडा से गिरफ्तार
एर्टिगा कार से 63.900 किलो ग्राम अवैध गांजा बरामद, उड़ीसा से गरियाबंद के रास्ते उत्तरप्रदेश ले जाने की थी साजिश..
दुर्ग : घर में प्रवेश कर सोने-चांदी के आभूषण एवं नगदी चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, चोरी की संपत्ति बरामद..
बिलासपुर: गरबा ड्रेस में सिगरेट पीते और पिस्टल चमकाते युवती का वीडियो वायरल, सिविल लाइन थाने में एफआईआर दर्ज
दुर्ग : ऑनलाइन सट्टा चलाने वाले 10 सट्टेबाज ठाणे से गिरफ्तार; Mule अकाउंट से करोड़ों का वित्तीय लेन-देन, 31 मोबाइल और 4 लैपटॉप जब्त












