देश/राष्ट्रीयबिज़नेस/व्यापार

5G लॉन्च: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज देश में 5G दूरसंचार सेवाओं की शुरुआत की..1 सेकंड में डाउनलोड होगी 3GB की मूवी

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी इंडिया मोबाइल कांग्रेस (IMC 2022) के छठे एडिशन में 5जी सर्विस का शुभारंभ किया। पहले फेज में 13 शहर अहमदाबाद, बेंगलुरु, चंडीगढ़, चेन्नई, दिल्ली, गांधीनगर, गुरुग्राम, हैदराबाद, जामनगर, कोलकाता, लखनऊ, मुंबई और पुणे में 5G कनेक्टिविटी की शुरुआत होगी। इसके बाद 5जी को देश के हर हिस्से में पहुंचाया जाएगा। IMC 2022 कार्यक्रम चार अक्तूबर तक चलने वाला है। IMC 2022 को इसके आधिकारिक एप से भी लाइव देखा जा सकता है। बता दें कि IMC की शुरुआत पहली बार 2017 में की गई थी। पिछले दो साल से IMC का आयोजन वर्चुअल हो रहा था।

एक रिपोर्ट के मुताबिक, 5G की पीक स्पीड यानी 20Gbps पर 3GB की मूवी एक सेकंड में डाउनलोड कर सकते हैं। कहा जा रहा है कि 5G तकनीक बेहतरीन कवरेज, हाई डेटा रेट, लो लैटेंसी और एक अत्यधिक विश्वसनीय कम्युनिकेशन सिस्टम प्रदान करेगी। 2024-25 तक भारत को 5 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने के आर्थिक लक्ष्य को प्राप्त करने में 5G services की भी प्रमुख भूमिका निभाने की उम्मीद है। लेकिन 5G तकनीक के आने से आपके जीवन में क्या बदलाव होगा। चलिए 12 पॉइंट में बताते हैं सबकुछ…

 

 

𝐁𝐡𝐢𝐬𝐦 𝐏𝐚𝐭𝐞𝐥

𝐄𝐝𝐢𝐭𝐨𝐫 𝐢𝐧 𝐇𝐢𝐧𝐝𝐛𝐡𝐚𝐫𝐚𝐭𝐥𝐢𝐯𝐞 𝐍𝐞𝐰𝐬
error: Content is protected !!