छत्तीसगढ़

बड़ी कार्रवाई: 20 लाख के अवैध गांजे के साथ 4 अंतर्राज्यीय तस्कर गिरफ्तार, चार पहिया वाहन जब्त

गरियाबंद :दिनांक 29.12.2025 को थाना प्रभारी पाण्डुका को जरिये मूखबीर सूचना मिला कि एक चार पहिया वाहन सिल्वर कलर की इुण्डई औरा में गांजा परिवहन कर गरियाबंद से राजिम की ओर निकलने वाली है। कि सूचना पर थाना के बाहर एन एच 130 में नाकाबंदी कर गरियाबंद से राजिम की ओर जाते हुए संदिग्ध वाहनों की चेकिंग की जा रही थी। चेकिंग के दौरान एक सिल्वर रंग का हुण्डई औरा कार क्रमांक यूपी 64 एएम 4953 को आते देख रोका गया। कार के चालक एवं कार में बैठने वालों का नाम पता पुछे जाने पर कार चालक द्वारा अपना नाम 01) शुभम सिंह पिता राम प्रताप सिंह उम्र 22 वर्ष साकिन ढेंकी पोस्ट खुटार थान वैढन जिला संगरौली (म.प्र.) एवं साथ में बैठे संदेहियों ने अपना नाम 02) शिवमूरत सिंह पिता यदुनाथ सिंह उम्र 23 वर्ष साकिन करकोसा पोस्ट पचौर थाना पचौर जिला सिंगरौली (म.प्र.) 03) धर्मेन्द्र कुमार पनिका पिता संतराम पनिका उम्र 35 वर्ष साकिन भौडार पोस्ट पीपरा थाना परीगवां जिला सिंगरौली (म.प्र.) एवं 04) मुकेश सिंह पिता सुदामा सिंह उम्र 30 वर्ष साकिन भौडार पोस्ट पीपरा थाना बरीगवां जिला संगरौली (म.प्र.) का रहना बताया गया। संदेहियों व कार की तलाशी के दौरान पीछे डिग्गी में रखे दो सफेद रंग के प्लास्टिक बोरी के अंदर ब्राउन टेप से लिपटा हुआ 39 नग ब्राउन टेप से लिपटा हुआ पाया गया। उक्त अवैध गांजा मादक पदार्थ को समक्ष गवान के तौल करवाने पर 40 किलो ग्राम होना पाया गया। उक्त गांजा की कीमती 20 लाख रूपये व घटना में प्रयुक्त कार क्रमांक यूपी 64 एएम 4953 कीमती 03 लाख रूपये एवं 04 नग मोबाइल कीमती 20 हजार रूपये कुल कीमती 23 लाख 20 हजार रूपये को समक्ष गवाहन के जप्त कर कब्जा पुलिस लिया गया। आरोपियों का उक्त कृत्य अपराध धारा 20(बी)पप(सी) नारकोटिक्स एक्ट का पाये जाने से थाना पाण्डुका में अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। प्रकरण में आरोपी शुभम सिंह, शिवमूरत सिंह, धर्मेन्द्र कुमार पनिका एवं मुकेश सिंह को समक्ष गवाहन के विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश की जाती है। प्रकरण में संलिप्त अन्य आरोपियों की पता तलाश जारी है। एण्ड टू एण्ड कार्यवाही करते हुए आरोपियों की पृथक से गिरफ्तार की जाएगी।

गिरफ्तार आरोपियों के नाम-

01) शुभम सिंह पिता राम प्रताप सिंह उम्र 22 वर्ष साकिन ढेंकी पोस्ट खुटार थान वैढन जिला संगरौली (म.प्र.) के विरूद्ध थाना वैधन जिला सिंघरौली में पूर्व के बलात्कार एवं मारपीट के अपराध पंजीबद्ध है।

02) शिवमूरत सिंह पिता यदुनाथ सिंह उम्र 23 वर्ष साकिन करकोसा पोस्ट पचौर थाना पचौर जिला सिंगरौली(म.प्र.)

03) धर्मेन्द्र कुमार पनिका पिता संतराम पनिका उम्र 35 वर्ष साकिन भौडार पोस्ट पीपरा थाना परीगवां जिला सिंगरौली (म.प्र.)

04) मुकेश सिंह पिता सुदामा सिंह उम्र 30 वर्ष साकिन भौडार पोस्ट पीपरा थाना बरीगवां जिला संगरौली (म.प्र.)

जप्त सामग्री – 40 किलो ग्राम गांजा की कीमती 20 लाख रूपये व घटना में प्रयुक्त कार हुण्डई औरा क्रमांक यूपी 64 एएम 4953 कीमती 03 लाख रूपये एवं 04 नग मोबाइल कीमती 20 हजार रूपये कुल कीमती 23 लाख 20 हजार रूपये

𝐁𝐇𝐈𝐒𝐌 𝐏𝐀𝐓𝐄𝐋

𝐄𝐝𝐢𝐭𝐨𝐫 𝐇𝐈𝐍𝐃𝐁𝐇𝐀𝐑𝐀𝐓 𝐋𝐈𝐕𝐄 𝐍𝐞𝐰𝐬
error: Content is protected !!