छत्तीसगढ़

गांजा तस्करी करते महाराष्ट्र एवं उत्तर-प्रदेश के 2 अंतर्राज्यीय गांजा तस्कर गिरफ्तार…

रायपुर : दिनांक 10.08.2024 को एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट अंतर्गत गठित नारकोटिक्स सेल की टीम को सूचना प्राप्त हुई कि टिकरापारा क्षेत्रांतर्गत भाठागांव स्थित न्यू बस स्टैण्ड पास 02 व्यक्ति अपने पास बैग में गांजा रखें है तथा कहीं जाने की फिराक में है। जिस पर वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट तथा थाना टिकरापारा पुलिस की संयुक्त टीम को सूचना की तस्कदी कर आरोपियों को गांजा के साथ रंगे हाथ पकड़ने निर्देशित किया गया, कि वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में टीम के सदस्यों द्वारा उक्त स्थान में जाकर मुखबीर द्वारा बताये हुलियों के व्यक्तियों की पतासाजी करते हुए व्यक्तियों को चिन्हांकित कर पकड़ा गया। पूछताछ में व्यक्तियों ने अपना नाम रितेश घोतरे निवासी पनवेल (महाराष्ट्र) एवं कमल राजपूत निवासी हरदोई (उ०प्र०) का होना बताया। टीम के सदस्यों द्वारा उनके पास रखें बैग की तलाशी लेने पर बैग में गांजा रखा होना पाया गया। जिस पर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से कुल 6.72 किलोग्राम गांजा कीमती लगभग 1,19,000/- रूपये जप्त कर आरोपियों के विरूद्ध थाना टिकरापारा में अपराध कमांक 634/24 धारा 20बी नारकोटिक का अपराध पंजीबद्ध कर आरोपियों के विरूद्ध कार्यवाही किया गया।

गिरफ्तार आरोपी

01. रितेश घोतरे पिता श्री रंगा घोतरे उम्र 23 साल निवासी पनवेल कलमबुली सर्कल सांई बाबा मंदिर के सामने थाना कलमबुली पनवेल (महाराष्ट्र)।

02 .कमल राजपूत लोधी पिता राजाराम राजपूत लोधी उम्र 38 साल निवासी ग्राम बरिया थाना सनडिला जिला हरदोई (उ०प्र०)।

 

𝐁𝐇𝐈𝐒𝐌 𝐏𝐀𝐓𝐄𝐋

𝐄𝐝𝐢𝐭𝐨𝐫 𝐇𝐈𝐍𝐃𝐁𝐇𝐀𝐑𝐀𝐓 𝐋𝐈𝐕𝐄 𝐍𝐞𝐰𝐬
error: Content is protected !!