छत्तीसगढ़

2 करोड़ का गांजा जब्त, फॉर्च्यूनर और स्कॉर्पियो में तस्करी कर रहे 5 तस्कर गिरफ्तार..

महासमुंद। पुलिस अधीक्षक महासमुंद के निर्देशन में एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स और सिंघोड़ा पुलिस ने नशे के सौदागरों के खिलाफ अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। पुलिस ने घेराबंदी कर दो लग्जरी गाड़ियों से भारी मात्रा में गांजा जब्त किया है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करोड़ों में आंकी जा रही है।

ओडिशा से पुणे जा रही थी नशे की खेप

​मिली जानकारी के अनुसार, पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि ओडिशा के फुलवानी जिले से भारी मात्रा में मादक पदार्थ की तस्करी महाराष्ट्र की ओर की जा रही है। पुलिस ने तत्काल अलर्ट होते हुए सिंघोड़ा थाना क्षेत्र में नाकेबंदी की। इस दौरान संदिग्ध फॉर्च्यूनर (MH 12 WC 0090) और स्कॉर्पियो (MH 12 YH 0090) को रोककर तलाशी ली गई।

गाड़ियों के अंदर छिपा था 281 किलो गांजा

​तलाशी के दौरान लग्जरी गाड़ियों के भीतर से 281.900 किलोग्राम (लगभग 2 क्विंटल 82 किलो) गांजा बरामद हुआ। पुलिस ने बताया कि जब्त गांजे की कीमत 1 करोड़ 40 लाख 95 हजार रुपये है। तस्करों ने पुलिस को चकमा देने के लिए महंगी गाड़ियों का सहारा लिया था, ताकि किसी को शक न हो।

महाराष्ट्र के 5 तस्कर पुलिस की गिरफ्त में

​पुलिस ने इस मामले में महाराष्ट्र निवासी 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से गांजे के अलावा:

  • एक फॉर्च्यूनर कार: (कीमत 40 लाख रुपये)
  • एक स्कॉर्पियो कार: (कीमत 25 लाख रुपये)
  • 4 नग मोबाइल फोन: (कीमत 50 हजार रुपये)

​जब्त की गई कुल संपत्ति की कीमत 2 करोड़ 06 लाख 45 हजार रुपये बताई जा रही है।

पुलिस की बड़ी कामयाबी

​एंटी नारकोटिक टास्क फोर्स और थाना सिंघोड़ा पुलिस की इस संयुक्त कार्रवाई ने अंतर्राज्यीय नशा तस्करों की कमर तोड़ दी है। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है और आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि इस गिरोह के तार और कहां-कहां जुड़े हैं।

𝐁𝐇𝐈𝐒𝐌 𝐏𝐀𝐓𝐄𝐋

𝐄𝐝𝐢𝐭𝐨𝐫 𝐇𝐈𝐍𝐃𝐁𝐇𝐀𝐑𝐀𝐓 𝐋𝐈𝐕𝐄 𝐍𝐞𝐰𝐬
error: Content is protected !!