देश/राष्ट्रीय

100 रुपए का सिक्का जारी पहली बार भारतीय मुद्रा पर भारत माता दिखी, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जारी किया विशेष टिकट और सिक्का..

RSS की स्थापना के 100 वर्ष पूरा होने के खास मौके पर बुधवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने विशेष डाक टिकट जारी किया और साथ ही एक स्पेशल सिक्का भी जारी किया। 100 रुपये के सिक्के के एक ओर राष्ट्रीय प्रतीक उकेरा गया है, जबकि दूसरी ओर सिंह के साथ वरद मुद्रा में भारत माता की भव्य तस्वीर अंकित है। इस छवि में श्रद्धा और समर्पण के साथ स्वयंसेवक भारत माता को नमन करते हुए दिखाए गए हैं, जो देशभक्ति और उत्सर्ग की भावना को दर्शाता है। पीएम मोदी ने जोर देकर कहा कि भारतीय मुद्रा पर भारत माता की तस्वीर संभवत: स्वतंत्र भारत के इतिहास में पहली बार ऐसा हुआ है. यह सुनते ही सभागार में बैठे स्वयंसेवकों और संघ पदाधिकारियों ने जोरदार तरीके से तालियां बजाईं यह विशेष सिक्का वित्त मंत्रालय (भारत सरकार) के तहत भारत प्रतिभूति मुद्रण तथा मुद्रा निर्माण निगम लिमिटेड की इकाई भारत सरकार टकसाल, कोलकाता द्वारा तैयार किया गया है। 

 

𝐁𝐇𝐈𝐒𝐌 𝐏𝐀𝐓𝐄𝐋

𝐄𝐝𝐢𝐭𝐨𝐫 𝐇𝐈𝐍𝐃𝐁𝐇𝐀𝐑𝐀𝐓 𝐋𝐈𝐕𝐄 𝐍𝐞𝐰𝐬
error: Content is protected !!