छत्तीसगढ़

बिलासपुर: अश्लील फोटो-वीडियो के नाम पर ठगी करने वाला गिरफ्तार, वसूले थे ₹1.50 लाख

बिलासपुर : आज बढते इंटरनेट सोशल मीडिया के समय में जालसाजो के द्वारा नई नई तकनीक से आम लोगो के द्वारा अपने झांसे में लेकर धोखाधडी किया जा रहा है। प्रार्थी सुनील कुमार सूर्यवंशी थाना उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 28.08.2025 के रात्रि करीबन 09.56 बजे मोबाईल नंबर 9174365886, 8750595306, 9580063062 के धारक द्वारा अश्लील विडियो बनाकर सोशल मिडिया में वायरल करने की धमकी देकर युपीआई के माध्यम से 150400 रूपये की धोखाधडी का शिकार हो गया। प्रार्थी के रिपोर्ट पर उक्त धारा सदर का अपराध पंजीबद्ध विवेचना में लिया गया। जालसाजो की धरपकड हेतु श्रीमान पुलिस उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय श्री रजनेश सिंह (भापुसे) के निर्देश पर, श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय (शहर) श्री पंकज कुमार पटेल मार्गदर्शन एवं श्रीमान नगर पुलिस अधीक्षक महोदय सिटी कोतवाली श्री गगन कुमार (भा.पु.से) के नेतृत्व में प्रार्थी के खाता संबंधी जानकारी प्राप्त कर बारीकी से जांच कर युपीआई डिटेल प्राप्त किया गया सायबर सेल से संदेही आरोपी मोबाईल धारक का नंबर के संबंध में जानकारी प्राप्त किया नोएडा उत्तर प्रदेश का होना पाया गया थाना प्रभाारी स्वंय निरीक्षक अभय सिंह बैस के हमराह टीम तैयार कर आरोपी धरपकड हेतु नोएडा उत्तर प्रदेश,दिल्ली रवाना हुए स्थानीय पुलिस मदद से गिरोह के मुख्य आरोपी गरजीत कुमार निवासी सेक्टर 07 फेस 01 नोएडा उत्तर प्रदेश को दिनांक 22.03.2026 को तलब कर पूछताछ बाद अपराध साक्ष्य पाये जाने से गिरफतार कर दिनांक 25.03.2026 के माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया हैं।

गिरफतार आरोपी – 01 गुरजीत कुमार पिता श्री सोमप्रकाश उम्र 21 साल साकिन ग्राम फरीदपुर (सधीरन) थाना हल्दौर जिला बिजनौर उ.प्र. हा.प. ई -168 सेक्टर 07 फेस-01 नोएडा उ.प्र.

छत्तीसगढ़ मौसम: मार्च के अंत में तपेगा प्रदेश, 38°C पहुंचा पारा; अब अंधड़-बारिश का अलर्ट.. 

𝐁𝐇𝐈𝐒𝐌 𝐏𝐀𝐓𝐄𝐋

𝐄𝐝𝐢𝐭𝐨𝐫 𝐇𝐈𝐍𝐃𝐁𝐇𝐀𝐑𝐀𝐓 𝐋𝐈𝐕𝐄 𝐍𝐞𝐰𝐬
error: Content is protected !!