देश/राष्ट्रीयबिज़नेस/व्यापारविश्व/विदेश

रूस से भारी डिस्काउंट पर इंडियन ऑयल ने खरीदा 30 लाख बैरल कच्चा तेल, अभी और भी भारतीय ऑयल कंपनियां कर सकती हैं डील.

इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन (IOC) ने रूस (Russia) से भारी डिस्काउंट पर करीब 30 लाख बैरल कच्चा तेल (Crude oil) मीडिया रपोर्टों की माने तो Indian Oil ने यह खरीदारी ऐसे समय में की है, जब अंतरराष्ट्रीय बाजार में तेल की कीमतें रूस-यूक्रेन युद्ध के चलते काफी ऊंचे स्तर पर हैं।

न्यूज एजेंसी पीटीआई की एक रिपोर्ट के मुताबिक, इंडियन ऑयल ने मई महीने की डिलीवरी के लिए रूसी क्रूड को उस दिन के अंतरराष्ट्रीय क्रूड की कीमत से करीब 20 से 25 डॉलर प्रति बैरल की छूट पर खरीदा है।

अमेरिका समेत कई पश्चिमी देशों ने रूस पर आर्थिक प्रतिबंध लगाए हैं, जिसके बाद रूस ने भारत सहित कई अन्य तेल आयातक देशों को डिस्काउंट पर क्रूड और अन्य वस्तुओं की पेशकश शुरू कर दी है।

इस शर्त पर रूस से भारत ने खरीदा तेल

Indian Oil ने अपनी शर्तों के आधार पर रूस से कच्चे तेल खरीदा है। इसमें एक शर्त यह भी शामिल है कि रूस की जिस ऑयल कंपनी से कच्चे तेल को खरीदा गया है, वह उस तेल को भारतीय तट तक पहुंचाएगी। यह शर्त कच्चे तेल की सप्लाई और उसके बीमा पर बैन के कारण होने वाली किसी भी दिक्कत से बचने के लिए रखी गई है।85% क्रूड विदेशों से आता है

भारत अपनी कच्चे तेल की जरूरत का करीब 85 प्रतिशत विदेशों से आयात करता है। भारत इस समय सस्ते दरों पर कच्चे तेल को खरीद कर अपने एनर्जी लागत में कमी लाना चाहता है।

रूस से सिर्फ 1.3% तेल खरीदता है भारत

इससे पहले, पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने सोमवार को राज्यसभा में कहा था कि देश गैर-पारंपरिक सप्लायर्स से ईंधन खरीदने के लिए आवश्यक बीमा और माल ढुलाई जैसे पहलुओं पर विचार करने के बाद ही रियायती कीमतों पर कच्चे तेल को बेचने के रूस के प्रस्ताव का मूल्यांकन करेगा। भारत फिलहाल अपनी कच्चे तेल जरूरतों का सिर्फ 1.3 फीसदी ही रूस से खरीदता है।

𝐁𝐇𝐈𝐒𝐌 𝐏𝐀𝐓𝐄𝐋

𝐄𝐝𝐢𝐭𝐨𝐫 𝐚𝐭 𝐇𝐈𝐍𝐃𝐁𝐇𝐀𝐑𝐀𝐓 𝐋𝐢𝐯𝐞 ❤
error: Content is protected !!