छत्तीसगढ़देश/राष्ट्रीयमौसम समाचार

IMD अलर्ट : पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव, कई राज्यों में बदला मौसम, 20 राज्य में 9 मई तक बारिश का अलर्ट, गरज-चमक की संभावना.

IMD के अधिकारियों ने कहा कि उत्तर पश्चिम भारत में अधिकतम तापमान में 3-4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है और यह रविवार तक बना रहेगा।

मौसम अपडेट : देश भर में एक बार फिर से मौसम में बदलाव (weather change) की स्थिति देखने को मिल रही है। दरअसल IMD Alert के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ (Western disturance) और प्री मानसून (pre-monsoon) के एक्टिव होने की वजह से 20 से अधिक राज्यों में बूंदाबादी (rain) की संभावना बढ़ गई है। दरअसल कई राज्यों में मौसम में बदलाव देखने को भी मिले हैं। पूर्वी और दक्षिणी राज्यों के साथ और मध्य भारत के राज्य में बूंदाबांदी हुई है l उत्तर प्रदेश के कुछ जिलों में बूंदाबादी सहित गरज चमक देखने को मिले।

इसी बीच मौसम विभाग ने 9 मई तक मौसम ऐसे ही रहने की संभावना जताई है 20 से 22 राज्यों में मौसम में बदलाव दिखेगा। साथ ही बिहार झारखंड और पश्चिम बंगाल में भी मौसम बदल गया है। कई जिलों में बारिश और बूंदाबांदी से मौसम सुहावना बना हुआ है। तापमान में तीन से 4% की कभी देखने को मिली है। राजधानी दिल्ली सहित मध्य प्रदेश यूपी पर्वतीय राज्य उत्तराखंड हिमाचल में बर्फबारी का दौर जारी रहेगा।

मानसून के एक्टिव होने की वजह से और बंगाल की खाड़ी में काम दबाव का क्षेत्र निर्मित होने की वजह से राजस्थान मध्य प्रदेश महाराष्ट्र गोवा सहित उत्तर प्रदेश और बिहार झारखंड में भी लू से कमी देखी जाएगी। मौसम बदलने की प्रक्रिया 9 मई तक जारी रहेगी। सोमवार को एक बार फिर से तापमान में वृद्धि रिकॉर्ड की जा सकती है। आईएमडी ने संभावना जताई है कि जल्द ही प्री-मानसून एक्टिव (pre-monsoon active) होने की वजह से कई राज्यों में बारिश का दौर शुरू होगा।

राजधानी दिल्ली में सोमवार को न्यूनतम तापमान सहित अधिकतम तापमान में 2 फीसद की कमी देखी गई है। इसके अलावा राजधानी पटना में भी तापमान घटकर 36 डिग्री हो गया है। राजधानी रांची में अधिकतम तापमान में 36 डिग्री, वहीं न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। पश्चिम बंगाल छत्तीसगढ़ में भी तापमान में तीन से 4% की गिरावट दर्ज की गई है।

राजधानी दिल्ली में गरज चमक की संभावना जताई गई है। वहीं मध्य प्रदेश के कई जिलों में बारिश देखने को मिली है। मध्यप्रदेश में भी तापमान लुढ़क कर 38 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। न्यूनतम तापमान में भी कमी देखने को मिली है। गरज चमक के साथ बूंदाबांदी होने से मौसम सुहावना बना हुआ है। आम जनता को हीट वेव से राहत मिली है। यह राहत रविवार तक जारी। राजधानी दिल्ली में भी औसम में आज बदलाव देखने को मिलेगा दिल्ली में सोमवार को अधिकतम तापमान 40.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। तापमान में गिरावट शुक्रवार तक जारी रहेगा

IMD ने कहा कि दिल्ली में मंगलवार को 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलने वाली हवाओं के साथ धूल भरी आंधी चल सकती है। IMD के पूर्वानुमान माने तो राष्ट्रीय राजधानी Delhi में 3 और 4 मई को पड़ोसी राज्यों जैसे पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और उत्तर प्रदेश और राजस्थान में अलग-अलग स्थानों पर भारी धूल भरी आंधी चलेगी।आईएमडी के अधिकारियों के अनुसार, शुक्रवार तक उत्तर पश्चिम भारत में अधिकतम तापमान में तीन से चार डिग्री सेल्सियस की गिरावट आने की संभावना है।

उत्तराखंड में भी 5-6% तापमान में गिरावट के साथ हिमाचल ने भी 3 से 4% की गिरावट रिकॉर्ड की है, इधर महाराष्ट्र में भी बूंदाबादी और गरज चमक की संभावना जताई गई है। पुणे-गोवा में भी मौसम बदलेगा ठंडी हवा चलेगी। इसके अलावा इन स्थानों पर हीटवेव की भविष्यवाणी जारी की गई है। मंगलवार से शुरू हो रही Western Disturbance के कारण लू से उत्तर और मध्य भारत के अधिकांश हिस्से को निजात मिल जाएगी। इसके अलावा, शुक्रवार तक 22 से अधिक राज्यों में गरज के साथ बारिश और बूंदाबादी होने की संभावना जताई गई है।

आईएमडी के अधिकारियों के अनुसार, कम ऊंचाई पर हवा के रुकने से दक्षिणी प्रायद्वीप में बारिश होगी। इसी तरह, मध्य भारत में गर्मी में कमी आएगी, जिससे अगले तीन दिनों के दौरान दिन के तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस की गिरावट आएगी।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने सोमवार को कहा कि राजस्थान, महाराष्ट्र में विदर्भ और दिल्ली के आसपास के इलाकों में मौजूदा हीटवेव की स्थिति मंगलवार से समाप्त हो जाएगी। मंगलवार से उत्तर और मध्य भारत के अधिकांश हिस्से हीटवेव से मुक्त हो जाएंगे। इसके अलावा, रविवार तक जम्मू-कश्मीर, लेह-लद्दाख, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, सहित पर्वतीय राज्य और मध्य भारत के UP, पूर्वी MP, बिहार, झारखंड, बंगाल, ओडिशा, छत्तीसगढ़ और सभी दक्षिणी राज्यों में आंधी और बारिश की संभावना है।

CG Weather Update: छत्‍तीसगढ़ में आज रायपुर सहित इन इलाकों में अंधड़ के साथ होगी बारिश, मौसम विभाग की भविष्‍यवाणी

छत्तीसगढ मौसम पूर्वानुमान : मौसम विभाग का अनुमान है कि आज प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में अंधड़ चलने के साथ ही गरज-चमक के साथ छींटे पड़ेंगे।

CG Weather Update: पिछले कुछ दिनों से भीषण गर्मी और लू की चपेट में आए प्रदेश में सोमवार शाम राहत के छींटे पड़े। राजधानी रायपुर सहित कोरिया, बिलासपुर, भिलाई में अंधड़ चलने के साथ ही बारिश भी हुई। इसके चलते गर्मी से थोड़ी राहत मिली। मौसम विभाग का अनुमान है कि मंगलवार को भी प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में अंधड़ चलने के साथ ही गरज-चमक के साथ छींटे पड़ेंगे। प्रदेश के अधिकतम तापमान में भी थोड़ी गिरावट आएगी।

इधर, मौसम का मिजाज बदलने से प्रदेश के कुछ क्षेत्रों में अधिकतम तापमान में भी गिरावट आई। बिलासपुर में तो अधिकतम तापमान में तीन डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। मौसम विभाग का कहना है कि आने वाले दो दिनों तक प्रदेश का मौसम ऐसा ही रहेगा। विभिन्ना क्षेत्रों में अंधड़ चलने के साथ ही हल्की बारिश भी होगी।

सोमवार शाम को बदला मौसम का मिजाज

सुबह से भीषण गर्मी के बाद सोमवार शाम को राजधानी रायपुर सहित प्रदेश भर में मौसम का मिजाज बदल गया। रायपुर में अंधड़ के साथ हल्की बारिश भी हुई। मौसम का मिजाज बदलने से लोगों को भीषण गर्मी से थोड़ी राहत मिली। साथ ही रायपुर का अधिकतम तापमान भी 41.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य रहा। इसी प्रकार न्यूनतम तापमान 27.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। प्रदेश भर में सर्वाधिक अधिकतम तापमान एडब्ल्यूएस महासमुंद का पारा 44.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम विज्ञानी एचपी चंद्रा ने बताया कि एक द्रोणिका उत्तर पश्चिम राजस्थान से मणिपुर तक 0.9 किमी ऊंचाई तक विस्तारित है। एक उत्तर दक्षिण द्रोणिका पूर्व मध्य प्रदेश से अंदरूनी तमिलनाडु तक है। इसके चलते मंगलवार तीन मई को प्रदेश के कुछ क्षेत्रों में हल्की वर्षा या गरज-चमक के साथ छींटे पड़ने के आसार हैं। कुछ स्थानों पर अंधड़ भी चलेगा। उन्होंने कहा कि अधिकतम तापमान में भी गिरावट आएगी।

इस प्रकार रहा तापमान

रायपुर 41.6 27.6

बिलासपुर 40.4 28.0

जगदलपुर 38.0 25.2

अंबिकापुर 36.5 25.6

दुर्ग 43.9 26.0

राजनांदगांव 44.5 28.2

𝐁𝐇𝐈𝐒𝐌 𝐏𝐀𝐓𝐄𝐋

𝐄𝐝𝐢𝐭𝐨𝐫 𝐚𝐭 𝐇𝐈𝐍𝐃𝐁𝐇𝐀𝐑𝐀𝐓 𝐋𝐢𝐯𝐞 ❤
error: Content is protected !!