छत्तीसगढ़मौसम समाचार

मौसम अपडेट : मानसून विदाई के साथ छत्‍तीसगढ़ में ठंड देगी दस्तक, दिवाली में वर्षा के आसार…

CG Weather Update: दुर्गापूजा के बाद अब दिवाली (Diwali) पर भी वर्षा की संभावना बढ़ गई है। मौसम विभाग की ओर जारी अपडेट के मुताबिक बंगाल की खाड़ी से आ रही नम हवाओं के प्रभाव से गुरुवार को बस्तर क्षेत्र में वर्षा के आसार बने हुए है।

रायपुर। CG Weather Update: दुर्गापूजा के बाद अब दिवाली (Diwali) पर भी वर्षा की संभावना बढ़ गई है। मौसम विभाग की ओर जारी अपडेट के मुताबिक बंगाल की खाड़ी से आ रही नम हवाओं के प्रभाव से गुरुवार को बस्तर क्षेत्र में वर्षा के आसार बने हुए है। साथ ही प्रदेश के अन्य क्षेत्रों में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। मौसम विभाग का कहना है कि एक से दो दिनों में दक्षिण पश्चिम मानसून की प्रदेश से विदाई हो सकती है। साथ ही दीपावली के समय ठंड की दस्तक भी शुरू हो जाएगी।

बुधवार सुबह से ही रायपुर सहित प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में आंशिक रूप से बादल छाए रहे। अधिकतम व न्यूनतम तापमान में विशेष बदलाव नहीं हुआ। अभी दक्षिण पश्चिम मानसून की विदाई रेखा लुमडिंग, कैलाशहर, बहरामपुर, कानके, बिलासपुर, ब्रम्हपुरी, बुलढाणा, दहानू है। मानसून की विदाई के लिए परिस्थितियां अनुकूल बन रही है। मौसम विज्ञानी एचपी चंद्रा ने बताया कि अगले एक से दो दिनों में प्रदेश के अन्य क्षेत्रों से भी दक्षिण पश्चिम मानसून की विदाई संभावित है।

𝐁𝐇𝐈𝐒𝐌 𝐏𝐀𝐓𝐄𝐋

𝐄𝐝𝐢𝐭𝐨𝐫 𝐚𝐭 𝐇𝐈𝐍𝐃𝐁𝐇𝐀𝐑𝐀𝐓 𝐋𝐢𝐯𝐞 ❤
error: Content is protected !!