छत्तीसगढ़मौसम समाचार

मौसम अपडेट : तापमान में नहीं होगा बदलाव, आज बारिश के आसार, कुछ क्षेत्रों में तेज हवाओं के साथ गिर सकती है बिजली..

कुछ क्षेत्रों में अंधड़ भी चल सकता है। प्रदेश के अधिकतम तापमान में कोई विशेष बदलाव नहीं होगा।

रायपुर । आने वाले कुछ दिनों तक प्रदेश में मौसम का मिजाज सामान्य ही रहेगा। मौसम विभाग का कहना है कि अधिकतम तापमान में कोई विशेष बदलाव नहीं होगा। साथ ही राजधानी रायपुर सहित प्रदेश के विभिन्ना क्षेत्रों में हल्की बारिश के आसार हैं।

द्रोणिका के प्रभाव से भले ही प्रदेश के कुछ क्षेत्रों में बूंदाबांदी हुई है, लेकिन इससे राजधानी रायपुर सहित प्रदेश भर में उमस में बढ़ोतरी रही। मौसम विभाग का कहना है कि आने वाले कुछ दिनों तक मौसम का मिजाज ऐसा ही रहेगा। दोपहर की उमस के बाद शाम को तेज हवाएं और बूंदाबांदी हो सकती है।

प्रदेश के कुछ क्षेत्रों में तो बिजली गिरने की भी संभावना है। अधिकतम तापमान में हालांकि विशेष बदलाव नहीं हुआ, लेकिन शाम को मौसम का मिजाज बदलने से न्यूनतम तापमान में गिरावट आई है। सोमवार को प्रदेश में सर्वाधिक गर्म एआरजी मुंगेली रहा, जहां का अधिकतम तापमान 43.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

राजधानी रायपुर का अधिकतम तापमान भी सामान्य की अपेक्षा एक डिग्री सेल्सियस कम रहा। बुधवार से नौतपा भी शुरू हो रहा है, जो दो जून तक चलेगा। मौसम विभाग का कहना है कि नौतपा में भी प्रदेश में मौसम के मिजाज में कोई बदलाव आने की संभावना नहीं है।

मौसम विज्ञानी एचपी चंद्रा ने बताया कि एक पूर्व पश्चिम द्रोणिका राजस्थान से बांग्लादेश तक 0.9 किमी ऊंचाई तक स्थित है। इसके प्रभाव से ही मंगलवार को प्रदेश के विभिन्ना क्षेत्रों में हल्की बारिश या गरज-चमक के साथ छींटे पड़ सकते हैं। साथ ही कुछ क्षेत्रों में अंधड़ भी चल सकता है। प्रदेश के अधिकतम तापमान में कोई विशेष बदलाव नहीं होगा।

ऐसा रहा तापमान

रायपुर 41.4 27.6

बिलासपुर 41.6 25.6

जगदलपुर 38.6 26.1

अंबिकापुर 37.3 24.8

पेन्ड्रा 37.4 22.5

(अधिकतम व न्यूनतम तापमान डिग्री सेल्सियस में)

बिलासपुर। न्यायधानी में रात को गर्मी से छुटकारा मिलने लगा है। न्यूनतम तापमान में तेजी से गिरावट दर्ज की जा रही है। एक सप्ताह के भीतर पहली बार है जब पारा 25.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। दरसल राजस्थान से बंगलादेश तक एक द्रोणिका के सक्रिय होने के बाद यह स्थिति निर्मित हुई है। माना जा रहा है कि अभी आने वाले दिनों में न्यूनतम तापमान में और गिरावट आ सकती है।

लालपुर स्थित मौसम वेधशाला के विज्ञानी डा. एचपी चंद्रा के मुताबिक एक पूर्व-पश्चिम द्रोणीका उत्तर-पश्चिम राजस्थान से बंगलादेश तक 0.9 किलोमीटर ऊंचाई तक स्थित है। 24 मई को एक-दो स्थानों पर हल्की वर्षा होने अथवा गरज चमक के साथ छींटे पड़ने की संभावना है। एक-दो स्थानों पर गरज चमक के साथ अंधड भी चल सकता है। प्रदेश में अधिकतम तापमान में विशेष परिवर्तन होने की संभावना नहीं है। सोमवार को बिलासपुर का अधिकतम तापमान 41.4 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। जबकि एक दिन पहले 41 डिग्री था। वहीं न्यूनतम तापमान में जबरदस्त गिरावट आई है। एक सप्ताह के भीतर दो बार ऐसा मौका आया जब पारा 30 डिग्री सेल्सियस के उपर चला गया।

17 मई को तापमान 30.4 डिग्री तथा 21 मई को 31.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं सोमवार को दिनभर गर्मी व उमस के बाद अचानक शाम को मौसम का मिजाज बदल गया। ठंडी और नमीयुक्त तेज हवाएं चली। शहर के आसपास कई जगहों में हल्की बूंदाबांदी भी हुई। जिसके कारण वातावरण ठंडा हो गया। आज भी यह स्थिति बने रह सकती है। वैसे मंगलवार सुबह से ठंडी हवाओं का आना जारी है। वहीं 25 मई से नौतपा भी प्रारंभ होगा। मौसम विभाग का अनुमान है कि आने वाले दिनों में गर्मी बढ़ सकती है।

पांच दिनों में न्यूनतम तापमान

तिथि तापमान

23 मई 25.6

22 मई 21.4

21 मई 31.4

20 मई 28.4

19 मई 27.4

18 मई 29

17 मई 30.4

𝐁𝐇𝐈𝐒𝐌 𝐏𝐀𝐓𝐄𝐋

𝐄𝐝𝐢𝐭𝐨𝐫 𝐚𝐭 𝐇𝐈𝐍𝐃𝐁𝐇𝐀𝐑𝐀𝐓 𝐋𝐢𝐯𝐞 ❤
error: Content is protected !!