छत्तीसगढ़मौसम समाचार

मौसम अपडेट : तापमान में मामूली गिरावट, बिलासपुर में आज मौसम रहेगा शुष्क…

बिलासपुर। गर्मी का प्रभाव बढ़ने लगा है। आसमान साफ है। न्यायधानी में दिन के साथ रात में भी तापमान बढ़ने लगा है। पारा 22 डिग्री तक पहुंच गया है। मौसम विभाग की मानें तो सोमवार यानी आज मौसम शुष्क रहेगा। हालांकी आठ मार्च के बाद मिजाज बदल सकता है। पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान है।

बिलासपुर, पेंड्रारोड, मुंगेली जिले में स्थिति लगभग एक समान रहेगी। सोमवार की सुबह हल्की ठंडक महसूस हुई लेकिन आठ बजने के बाद सूर्य का तेज बढ़ गया। गर्मी का अहसास होने लगा। माना जा रहा है कि इस साल मार्च में प्रचंड गर्मी पड़ेगी। तापमान नया रिकार्ड बना सकता है। मार्च के प्रथम सप्ताह में ही दिन का अधिकतम तापमान 34 डिग्री के पार जा चुका है। पांच मार्च को पारा 34.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। हालांकी ठीक एक दिन बाद छह मार्च को गिरावट दर्ज की गई।

वहीं न्यूनतम तापमान में प्रतिदिन वृद्धि हो रही है। एक मार्च पारा 18.4 डिग्री सेल्सियस था। जबकि चार मार्च को सर्वाधिक 19.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम में अभी उतार चढ़ाव बना रहेगा। 15 मार्च के बाद तापमान में तेजी से वृद्धि होने का अनुमान है। आंकडे बता रहे हैं कि हर साल मार्च के दूसरे पखवाड़े से गर्मी अपना प्रकोप दिखाने लगता है।

𝐁𝐇𝐈𝐒𝐌 𝐏𝐀𝐓𝐄𝐋

𝐄𝐝𝐢𝐭𝐨𝐫 𝐚𝐭 𝐇𝐈𝐍𝐃𝐁𝐇𝐀𝐑𝐀𝐓 𝐋𝐢𝐯𝐞 ❤
error: Content is protected !!