छत्तीसगढ़मौसम समाचार

मौसम अपडेट : छत्तीसगढ़ में चक्रीय चक्रवात के असर से आज रात को बारिश के आसार, 13 तक बारिश की संभावना..

छत्तीसगढ़ के मौसम में फिर से बदलाव होने वाला है। मौसम विज्ञानियों का कहना है कि एक पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से एक चक्रीय चक्रवात घेरा दक्षिण पश्चिम राजस्थान और उससे लगे पाकिस्तान के ऊपर है। इसके प्रभाव से शनिवार को प्रदेश भर का मौसम शुष्क रहेगा,लेकिन रात में प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में हल्की बारिश हो सकती है। साथ ही अधिकतम तापमान और न्यूनतम तापमान में कोई विशेष बदलाव नहीं होगा।

राजधानी रायपुर सहित प्रदेश भर का मौसम शुष्क रहा। अधिकतम और न्यूनतम तापमानों में भी बढ़ोतरी हुई है। दोपहर की धूप के बाद देर शाम हालांकि मौसम में ठंड आ गई। रायपुर का अधिकतम तापमान 29.0 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 16.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस अधिक और न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस अधिक है। प्रदेश में सबसे कम न्यूनतम तापमान एआरजी बलरामपुर में 10.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

13 तक बारिश की संभावना

मौसम विज्ञानियों का कहना है कि रविवार नौ जनवरी से 13 जनवरी तक प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में हल्की बारिश के आसार है। इसके साथ ही कुछ क्षेत्रों में ओले भी गिर सकते है। हल्की बारिश के प्रभाव से एक बार मौसम में ठंडकता थोड़ी बढ़ जाएगी।

यह बन रहा सिस्टम

मौसम विज्ञानी एचपी चंद्रा ने बताया कि प्रदेश में हवाओं की दिशा दक्षिण पूर्व हो चुका है। पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से एक चक्रीय चक्रवाती घेरा दक्षिण पश्चिम राजस्थान और उससे लगे पाकिस्तान के उपर है। साथ ही प्रदेश में बंगाल की खाड़ी से नमी युक्त गर्म हवा आ रही है। शनिवार आठ जनवरी को प्रदेश का मौसम शुष्क रहेगा । तापमान में कोई विशेष बदलाव नहीं होगा। देर शाम या रात के वक्त प्रदेश के उत्तरी भाग में हल्की बारिश भी हो सकती है।

बिलासपुर में चढ़ा पारा, फिर बदलेगा मौसम का मिजाज

बिलासपुर। राजधानी में मौसम का मिजाज फिर से बदलने वाला है। मौसम विभाग ने इसे लेकर चेतावनी भी जारी कर दिया है। शनिवार सुबह बिलासपुर का न्यूनतम तापमान 14.2 डिग्री सेल्सियस से बढ़कर 14.8 डिग्री पहुंच गया। रात के तापमान में मामूली वृद्धि होने के साथ ठंड में कमी आई है।

लालपुर स्थित मौसम विज्ञान केंद्र के मौसम विज्ञानी डॉ एचपी चंद्रा के मुताबिक प्रदेश में हवाओं के दिशा दक्षिण-पूर्व हो चुका है । पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से एक चक्रीय चक्रवाती घेरा दक्षिण पश्चिम राजस्थान और उससे लगे पाकिस्तान के उपर स्थित है। प्रदेश में बंगाल के खाडी से कुछ नमी युक्त अपेक्षाकृत गरम हवा आ रही है ।

प्रदेश में 08 जनवरी को मौसम शुष्क रहने की संभावना है तथा आकाश मुख्यतः साफ रहने की सम्भावना है ।

अधिकतम तापमान औल न्युनतम तापमान में काफी वृद्धि हो चुका है इसलिए इन दोनों तापमानों में विशेष परिवर्तन नहीं होने की सम्भावना है। शाम या देर रात्रि में प्रदेश के उत्तरी भाग में एक दो स्थानों पर गरज चमक के साथ छीटें पड सकते हैं। मौसम में होने वाले इस बदलाव के साथ माना जा रहा है कि बिलासपुर में आसमान बादल छाए रहेंगे। रविवार को आसमान में बादल छाए रहने के साथ प्रदेश के कुछ स्थानों में हल्की वर्षा की भी संभावना है।

10 एवं 11 जनवरी को प्रदेश के मध्य भाग में हल्की बारिश के साथ ओलावृष्टि की भी संभावना है। मौसम में परिवर्तन की खबर के बाद से ही किसान चिंतित है। फसलों को लेकर अभी से सुरक्षित इंतजाम करने में जुट गए हैं। ओलावृष्टि के कारण पिछले साल इसका नुकसान भी हुआ था। इस बार ऐसी स्थिति निर्मित ना हो इसके लिए अभी से मंथन जारी है। फिलहाल बिलासपुर का अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस के आसपास है आने वाले दिनों में इसमें और गिरावट आने की संभावना है।

𝐁𝐇𝐈𝐒𝐌 𝐏𝐀𝐓𝐄𝐋

𝐄𝐝𝐢𝐭𝐨𝐫 𝐚𝐭 𝐇𝐈𝐍𝐃𝐁𝐇𝐀𝐑𝐀𝐓 𝐋𝐢𝐯𝐞 ❤
error: Content is protected !!