छत्तीसगढ़मौसम समाचार

मौसम अपडेट : बिलासपुर रात के साथ दिन ने भी ठिठुराया, बिलासपुर में आज और गिरेगा पारा

बिलासपुर। उत्तर भारत से आने वाली शुष्क व ठंडी हवाओं की निर्बाध आगमन और बीते दिनों हुई बारिश का असर अब दिख रहा है। सोमवार को भी रात में कड़ाके की ठंड पड़ी। दिन में भी पारा सामान्य से पांच डिगी कम 22.8 डिग्री दर्ज किया गया। इससे दिन में भी ठिठुरन महसूस की गई।

बिलासपुर शहर समेत संभाग में बीते दिनों बारिश हुई तो न्यूनतम तापमान बढ़ गया था। अब स्थिति सामान्य होने से उत्तर भारत से आने वाली ठंडी हवाओं की दस्तक हो रही है। साथ ही बारिश का भी असर बना हुआ है। इन दोनों के चलते ठंड काफी ज्यादा बढ़ गई है। यही वजह है कि पिछले तीन दिनों से तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है।

आने वाले समय में भी यह गिरावट जारी रहेगी। मौसम विज्ञान केंद्र से मिली जानकारी के अनुसार, प्रदेश में उत्तर से ठंडी और शुष्क हवा आने के कारण प्रदेश में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। 27 जनवरी के लिए भी कहा गया था कि न्यूनतम तापमान में गिरावट होने और अधिकतम तापमान में विशेष परिवर्तन होने की संभावना नहीं है।

उसी के अनुरूप स्थिति बनी हुई है। वहीं 28 जनवरी को प्रदेश में एक दो पैकेट में शीतलहर की स्थिति निर्मित होने की भी संभावना है। इस अवधि में प्रदेश उत्तरी भाग के एक दो पैकेट में सुबह हल्की से मध्यम घना कोहरा बनने की संभावना है।

शहर समेत संभाग में भी वही स्थिति है। यहां बुधवार की रात जहां न्यूनतम तापमान 10.8 डिग्री दर्ज किया गया था जो सामान्य से चार डिग्री कम था। वहीं गुरुवार को अधिकतम तापमान 22.8 डिग्री दर्ज किया गया जो सामान्य से पांच डिग्री कम है।

ऐसे रहा शहरों का तापमान (डिग्री सेल्सियस में)

शहर ———- अधिकतम ———- न्यूनतम (बुधवार रात का)

बिलासपुर ———- 22.8 ———- 10.8

रायपुर ———- 23.5 ———- 10.2

पेंड्रारोड ———- 20.3 ———- 6

अंबिकापुर ———- 20.4 ———- 6.8

जगदलपुर ———- 25.6 ———- 13

दुर्ग ———- 25 ———- 9

𝐁𝐇𝐈𝐒𝐌 𝐏𝐀𝐓𝐄𝐋

𝐄𝐝𝐢𝐭𝐨𝐫 𝐚𝐭 𝐇𝐈𝐍𝐃𝐁𝐇𝐀𝐑𝐀𝐓 𝐋𝐢𝐯𝐞 ❤
error: Content is protected !!