छत्तीसगढ़

उफ्फ ये गर्मी : रायपुर, दुर्ग और बिलासपुर का तापमान 40 डिग्री पार, बीते कुछ दिनों से लगातार बढ़ रहे अधिकतम तापमान

छत्तीसगढ़ : बीते कुछ दिनों से लगातार बढ़ रहे अधिकतम तापमान की वजह से अब दिन में उमस व गर्मी भी बढ़ने लगी है। साथ ही न्यूनतम तापमान में भी बढ़ोतरी होने से रात की ठंडक भी कम होने लगी है। मौसम विभाग का कहना है कि अभी प्रदेश में उत्तर से हवाएं आ रही हैं।

इसके चलते प्रदेश के अधिकतम व न्यूनतम तापमान में आने वाले तीन दिनों तक कोई विशेष बदलाव नहीं होगा। मौसम विज्ञानी एचपी चंद्रा का कहना है कि तीन दिनों के बाद हालांकि अधिकतम तापमान में मामूली वृद्धि हो सकती है। साथ ही इन दिनों मौसम साफ रहने के साथ आसमान शुष्क रहेगा।

शुक्रवार को राजधानी रायपुर का अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस पार हो गया। प्रदेश भर में सर्वाधिक अधिकतम तापमान राजनांदगांव में 40.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। साथ ही सबसे कम अधिकतम तापमान अंबिकापुर में 35.7 डिग्री सेल्सियस रहा।
मौसम विज्ञानियों का कहना है कि अब अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी की वजह से गर्मी और बढ़ेगी। विशेषकर अप्रैल से जून तक तो अधिकतम तापमान सामान्य की अपेक्षा थोड़े अधिक ही रहेंगे। इसके चलते लोगों को भी लू से बचे रहना चाहिए।

ऐसा रहा अधिकतम तापमान
रायपुर 40.2 डिग्री सेल्सियस
बिलासपुर 40.2 डिग्री सेल्सियस
पेंड्रा 38.0 डिग्री सेल्सियस
अंबिकापुर 35.7 डिग्री सेल्सियस
जगदलपुर 39.0 डिग्री सेल्सियस
दुर्ग 40.2 डिग्री सेल्सियस
राजनांदगांव 40.5 डिग्री सेल्सियस

𝐁𝐇𝐈𝐒𝐌 𝐏𝐀𝐓𝐄𝐋

𝐄𝐝𝐢𝐭𝐨𝐫 𝐚𝐭 𝐇𝐈𝐍𝐃𝐁𝐇𝐀𝐑𝐀𝐓 𝐋𝐢𝐯𝐞 ❤
error: Content is protected !!