छत्तीसगढ़

मौसम अपडेट : गुलाबी ठंड ने दी दस्‍तक बस्तर को छोड़कर रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग और सरगुजा संभाग से मानसून की विदाई..

मौसम अपडेट : गुरुवार को दक्षिण पश्चिम मानसून की विदाई रायपुर, दुर्ग और सरगुजा संभाग से हो गई। मौसम विभाग का कहना है कि अब प्रदेश में वर्षा के आसार नही हैं। बंगाल की खाड़ी से आ रही नम हवाओं के प्रभाव से ठंड में बढ़ोतरी होगी।

रायपुर। बस्तर संभाग को छोड़कर प्रदेशभर से मानसून विदा हो गया है। इसके साथ ही रात में हल्की ठंड का भी अहसास होने लगा है। विगत वर्ष मानसून अक्टूबर के दूसरे हफ्ते तक चला गया था लेकिन इस बार हफ्तेभर विलंब से विदा हुआ है।

मौसम विज्ञानियों का कहना है कि इस बार वर्षा काफी अच्छी हुई है। इसे देखकर निश्चित रूप से कहा जा सकता है कि ठंड भी अच्छी पड़ेगी। गुरुवार को दक्षिण पश्चिम मानसून की विदाई रायपुर, दुर्ग और सरगुजा संभाग से हो गई। बिलासपुर संभाग से विगत दो दिनों पहले ही मानसून विदा हो गया था। मौसम विभाग का कहना है कि अब प्रदेश में वर्षा के आसार नही हैं। हालांकि बंगाल की खाड़ी से आ रही नम हवाओं के प्रभाव से शुक्रवार को बस्तर क्षेत्र में हल्की वर्षा होने की संभावना है। बंगाल की खाड़ी से आ रही नम हवाओं के प्रभाव से ठंड में बढ़ोतरी होगी।

20 दिनों में ही 72.4 मिमी वर्षा प्रदेश में एक से 20 अक्टूबर तक 72.4 मिमी वर्षा हुई है। यह वर्षा सामान्य की तुलना में 57 प्रतिशत ज्यादा है। 20 दिनों में रायपुर जिले में ही 57 मिमी वर्षा हो गई थी, जो सामान्य से 54 प्रतिशत ज्यादा थी। वर्ष-2020 में अक्टूबर में 13.4 मिमी और वर्ष-2021 में 61.8 मिमी वर्षा हुई थी। प्रदेश में इस बार के मानसून ने बीते 10 वर्षों का रिकार्ड तोड़ा है। एक जून से 30 सितंबर तक प्रदेश में 1,275 मिमी वर्षा हुई है।

आने वाले एक से दो दिनों में प्रदेश के बचे हुए क्षेत्रों से भी दक्षिण पश्चिम मानसून की विदाई हो जाएगी। अभी भी बंगाल की खाड़ी से नम हवाएं काफी आ रही हैं।

𝐁𝐇𝐈𝐒𝐌 𝐏𝐀𝐓𝐄𝐋

𝐄𝐝𝐢𝐭𝐨𝐫 𝐚𝐭 𝐇𝐈𝐍𝐃𝐁𝐇𝐀𝐑𝐀𝐓 𝐋𝐢𝐯𝐞 ❤
error: Content is protected !!