छत्तीसगढ़मौसम समाचार

छत्‍तीसगढ़ के कई क्षेत्रों में आज भी बारिश के आसार, तापमान रहेगा स्थिर, निम्न दबाव का क्षेत्र हुआ प्रभावी, मध्य भारत में अब दिखेगी बारिश की गतिविधियां

छत्‍तीसगढ़ में मानसूनी तंत्र के और मजबूत होने के कारण 26 से 28 सितंबर तक बस्तर संभाग में व्यापक बारिश होने के आसार है। मौसम विभाग का कहना है कि गुरुवार 23 सितंबर को प्रदेश के विभिन्ना क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश होगी। हालांकि अधिकतम तापमान में विशेष बदलाव नहीं होगा। मौसम विज्ञानियों का कहना है कि मौसम का रुख अभी इसी प्रकार से बना रहेगा।

सुबह से बदली, दोपहर को तेज बारिश

मानसूनी तंत्र के प्रभाव से बुधवार सुबह से ही राजधानी सहित प्रदेश भर में बादल छाए रहे। साथ ही आंशिक रूप से धूप भी निकली। दोपहर बारह बजे के बाद मौसम में अचानक बदलाव हुआ और रायपुर सहित विभिन्ना क्षेत्रों में तेज बारिश भी हुई। करीब आधे घंटे की तेज बारिश में कुछ क्षेत्रों में जलभराव भी हो गया। इसके बाद भी हालांकि रुक-रुक कर बारिश होती रही। इसकी वजह से मौसम भी खुशनुमा रहा।

यह बन रहा सिस्टम

एक निम्न दाब का क्षेत्र दक्षिण पूर्व झारखंड और उसके आसपास है। इसके साथ ऊपरी हवा का चक्रवाती घेरा 5.8 किमी ऊंचाई तक है। एक द्रोणिका दक्षिण पूर्व झारखंड के ऊपर स्थित निम्न दाब के केंद्र से तेलंगाना तक 1.5 किमी से 3.1 किमी ऊंचाई तक है।

रायपुर का अधिकतम तापमान बुधवार को 31.3 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 23.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग का कहना है कि आने वाले दिनों में भी तापमान में कोई विशेष बदलाव के संकेत नहीं है। गुरुवार को भी प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में गरज चमक के साथ छींटे पड़ेंगे।

निम्न दबाव का क्षेत्र हुआ प्रभावी, मध्य भारत में अब दिखेगी बारिश की गतिविधियां

निम्न दबाव का क्षेत्र जो गंगीय पश्चिम बंगाल और उससे सटे बंगाल की उत्तरी खाड़ी के ऊपर बना था, वो अब अंदर आ गया है। यह प्रणाली अब छत्तीसगढ़ के कुछ हिस्सों और आसपास के इलाकों में है।

पिछले 24 घंटों में मंगलवार सुबह 8:30 बजे से, सिस्टम के परिणामस्वरूप पश्चिम बंगाल और झारखंड के कुछ हिस्सों में भारी बारिश हुई है। उदाहरण के लिए, जमशेदपुर में 95 मिमी, मिदनापुर में 87 मिमी, बांकुरा में 35 मिमी, रांची में 26 मिमी, पुरुलिया में 20 मिमी, कोंटाई में 15 मिमी और बारीपदा में 19 मिमी बारिश दर्ज की गई।

इस प्रणाली के अब छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश सहित मध्य भागों में जाने की उम्मीद है और सप्ताहांत के आसपास गुजरात के बाहरी कोनों तक पहुंचने की उम्मीद है।

इस दौरान छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश और गुजरात राज्यों में अच्छी बारिश की उम्मीद है। ये बौछारें भले ही बहुत भारी न हों लेकिन कुछ बारिश देखने को मिलेगी।

𝐁𝐇𝐈𝐒𝐌 𝐏𝐀𝐓𝐄𝐋

𝐄𝐝𝐢𝐭𝐨𝐫 𝐚𝐭 𝐇𝐈𝐍𝐃𝐁𝐇𝐀𝐑𝐀𝐓 𝐋𝐢𝐯𝐞 ❤
error: Content is protected !!