छत्तीसगढ़राजनीति

मरवाही उपचुनाव : भाजपा ने किया प्रत्याशी का ऐलान, डॉ गंभीर सिंह होंगे उम्मीदवार

लेटेस्ट न्यूज़ से अपडेट रहने के लिए बेल को 🔔 आइकन दबाये 👉

मरवाही में विधानसभा उपचुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने अपना प्रत्याशी का ऐलान कर दिया है। पार्टी ने डॉ. गंभीर सिंह को उम्मीदवार बनाया है। कांग्रेस भी एक से दो दिनों के भीतर अपने पत्ते खोल सकती है। कांग्रेस ने पार्टी की अध्यक्ष सोनिया गांधी के पास 4 नामों को भेजा है। भाजपा के प्रत्याशी डॉ. गंभीर सिंह मरवाही इलाके में सभाएं कर रहे हैं। भाजपा की केंद्रीय चुनाव समिति ने रविवार को नामों की घोषणा की। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा की अध्यक्षता में 10 अक्टूबर को हुई बैठक के बाद नाम को तय किया था।

केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, गृहमंत्री अमित शाह और उद्योग मंत्री नितिन गडकरी भी शामिल हुए थे। बैठक के बाद भारतीय जनता पार्टी ने गुजरात, मणिपुर और झारखंड में होने वाले चुनावों के भी अपने प्रत्याशियों के नाम जारी कर दिए हैं। दूसरी तरफ कांग्रेस से डॉ केके ध्रुव को मरवाही के चुनावी मैदान में उतारने की तैयारी है। जनता कांग्रेस की तरफ से अमित जोगी इस सीट से अपनी जीत का दावा करते रहे हैं।

लेटेस्ट न्यूज़ से अपडेट रहने के लिए बेल को 🔔 आइकन दबाये👉

𝐁𝐇𝐈𝐒𝐌 𝐏𝐀𝐓𝐄𝐋

𝐄𝐝𝐢𝐭𝐨𝐫 𝐚𝐭 𝐇𝐈𝐍𝐃𝐁𝐇𝐀𝐑𝐀𝐓 𝐋𝐢𝐯𝐞 ❤
error: Content is protected !!