छत्तीसगढ़मौसम समाचार

छत्तीसगढ़ : जेठ में लगी आषाढ़ की झड़ी, राजधानी रायपुर सहित आसपास के क्षेत्रों में रुककर हो रही बारिश, प्रदेश में सबसे गर्म जिला बिलासपुर….

लेटेस्ट न्यूज़ से अपडेट रहने के लिए बेल 🔔 आइकन को दबाये

छत्तीसगढ़ ⁄ रायपुर मौसम विभाग का अनुमान सही साबित हुआ। लगातार बारिश हो रही है। जेठ में आषाढ़ की झड़ी लगी हुई है। सात घंटे से लगातार बारिश हो रही है। राजधानी रायपुर सहित आसपास के क्षेत्रों में रुक-रुककर बारिश हो रही है।

धमतरी में पिछले सात घंटे से भारी गरज- चमक के साथ तेज बारिश हो रही है।आठ जून को आसमान में काला बादल छाया, लेकिन बारिश नहीं हुई। नौ जून की रात 10 बजे से ठंडी हवा चलने के साथ कड़कड़ाती बिजली व गर्जना के साथ रात एक बजे से जिले में अच्छी बारिश शुरू हुई, जो जारी है।

इधर, मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से अगले दो से तीन दिन में छत्तीसगढ़ में मानसून की दस्तक होने की संभावना जताई गई है। इससे शहर तक चार से पांच दिनों में पहुंचने के आसार हैं।

मौसम विज्ञानियों के अनुसार, दक्षिण-पश्चिम मॉनसून पूरे मध्य और उत्तर अरब सागर के कुछ हिस्सों, मुंबई समेत संपूर्ण कोंकण और आंतरिक महाराष्ट्र के अधिकांश हिस्सों, गुजरात के दक्षिण के कुछ हिस्सों, आंध्र प्रदेश के कुछ और हिस्सों, तेलंगाना और मध्य बंगाल की खाड़ी और बंगाल की उत्तरी खाड़ी के कुछ और हिस्से तक पहुंचा है।

इसके 10 जून को बुलसर, मालेगांव, नागपुर, दक्षिण-पश्चिम मानसून अरब सागर और महाराष्ट्र के शेष हिस्सों, गुजरात के कुछ और हिस्सों, तेलंगाना के शेष हिस्सों, आंध्र प्रदेश, मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों और पूर्वी ओडिशा, पश्चिम, पूरे हिस्से में आगे बढ़ने की संभावना है। फिर अगले दो-तीन दिनों के दौरान पश्चिम बंगाल, झारखंड, छत्तीसगढ़ और बिहार में पहुंचने के आसार हैं।
दूसरी ओर, एक द्रोणिका दक्षिण ओडिशा से दक्षिण गुजरात तक 3.1 से 5.8 किलोमीटर ऊंचाई तक स्थित है। एक द्रोणिका उप हिमालयीन पश्चिम बंगाल से दक्षिण ओडिशा तक 5.8 से 7.6 किलोमीटर ऊंचाई पर स्थित है। दक्षिण पूर्व उत्तर प्रदेश से उत्तर पूर्व बंगाल की खाड़ी तक झारखंड, गंगेटिक पश्चिम बंगाल के दक्षिणी भाग होते हुए उत्तर पूर्व बंगाल की खाड़ी तक स्थित है।
एक ऊपरी हवा का चक्रीय चक्रवाती घेरा पूर्व मध्य और उससे लगे उत्तर पूर्व बंगाल की खाड़ी में 4.5 किलोमीटर से 5.8 किलोमीटर ऊंचाई तक स्थित है। इसके प्रभाव से एक निम्न दाब का क्षेत्र उत्तर बंगाल की खाड़ी में 11 जून 2021 को निम्न दाब का क्षेत्र बनकर, उसके और अधिक प्रबल होने की संभावना है। इसके आगे बढ़ने के पूर्व ही मानसून की सक्रियता मध्य और पूर्व के राज्यों में होने की संभावना है।

प्रदेश में सबसे गर्म जिला बिलासपुर
सामान्य से कम तापमान के बाद भी बिलासपुर में दर्ज अधिकतम तापमान प्रदेश में सर्वाधिक रहा। यहां यह 35.6 डिग्री दर्ज किया गया। जबकि दुर्ग में 36.5, रायपुर में 36.2, राजनांदगांव में 35.3, पेंड्रारोड में 33.5, अंबिकापुर में 32.2 और जगदलपुर में सबसे कम 32 डिग्री तापमान दर्ज किया गया। लेटेस्ट न्यूज़ से अपडेट रहने के लिए बेल 🔔 आइकन को दबाये

𝐁𝐇𝐈𝐒𝐌 𝐏𝐀𝐓𝐄𝐋

𝐄𝐝𝐢𝐭𝐨𝐫 𝐚𝐭 𝐇𝐈𝐍𝐃𝐁𝐇𝐀𝐑𝐀𝐓 𝐋𝐢𝐯𝐞 ❤
error: Content is protected !!