छत्तीसगढ़

नक्सलियों के खुफिया ठिकानों को किया गया ध्वस्त, मौके से 04 माओवादियों को गिरफ्तार, बड़ी मात्रा में हथियारों एवं गोला-बारुद जप्त…

कांकेर : प्रतिबंधित एवं गैर कानूनी सीपीआई माओवादी संगठन के माड़ एवं उत्तर बस्तर डिवीजन के माओवादियों आसूचना पर जिला कांकेर, नारायणपुर एवं गढ़चिरौली के सीमावर्ती क्षेत्र के ग्राम उरचापाल, परैधी, पांगुर, टेकामेटा, मुसपर्से, कुकुर इत्यादि स्थानों पर एसटीएफ, कांकेर डीआरजी, नारायणपुर डीआरजी एवं बीएसएफ द्वारा संयुक्त अभियान सूर्य-शक्ति लॉच किया गया, जिसमें कई स्थानों पर पुलिस-नक्सली मुठभेड़ हुई है और सुरक्षा बलों द्वारा बड़ी मात्रा में नक्सलियों द्वारा किये गये डम्प सामग्री को बरामद करने में सफलता प्राप्त हुई।

जप्त किए गए हथियारों एवं गोला-बारुदों सूची निम्नानुसार है:-

01. बाईपाड ग्रिनेड लॉचर।

02. बीजीएल शैल- 14 नग।

03. एयर रायफल- 02 नग।

04 मजल लोडिंग वैपन- 02 नग।

05. 12 बोर बन्दूक- 01 नग।

06. इंसास मैगजीन- 03 नग।

07 बुशनल टेलिस्कोप- 01 नग।

08 जनरेटर- 02 नग।

09 बैंच क्लेंपिंग मशीन, ड्रिलिंग एवं पंचिंग मशीन।

10 टेलरिंग शॉप, वर्दी।

11 भारी मात्रा में राशन सामग्री।

मौके से 04 माओवादियों को गिरफ्तार किए गए:- 

1. आयतू राम नुरेटी पिता नानी राम नुरेटी उम्र 26 वर्ष निवासी बिनागुण्डा थाना छोटेबेठिया, जिला कांकेर।

2. मनोज हिचामी पिता पण्डी राम हिचामी उम्र 22 वर्ष निवासी ग्राम कोंगे थाना छोटेबेठिया, जिला कांकेर।

3. सुरेश नुरूटी पिता नानी उर्फ फागू राम उम्र 25 वर्ष निवासी बिनागुण्डा थाना छोटेबेठिया, जिला कांकेर।

4. बुधु राम पद्दा पिता कटिया राम पद्दा उम्र 25 वर्ष निवासी बिनागुण्डा थाना छोटेबेठिया, जिला कांकेर।

𝐁𝐇𝐈𝐒𝐌 𝐏𝐀𝐓𝐄𝐋

𝐄𝐝𝐢𝐭𝐨𝐫 𝐚𝐭 𝐇𝐈𝐍𝐃𝐁𝐇𝐀𝐑𝐀𝐓 𝐋𝐢𝐯𝐞 ❤
error: Content is protected !!