छत्तीसगढ़

बिलासपुर में बादलों का प्रभाव, रात में पारा 15.5 डिग्री सेल्सियस, प्रदेश के कुछ स्थानों में हल्की से मध्यम वर्षा होने की सम्भावना..

बिलासपुर। न्यायधानी में सोमवार सुबह से आसमान में हल्के बादल छाए हुए है। सूर्य के साथ लुका छीपी का खेल भी चल रहा है। बादलों के प्रभाव से वातावरण में हल्की गर्मी का भी अहसास होने लगा है। न्यूनतम तापमान 13.4 डिग्री से बढ़कर 15.5 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। 28 दिसंबर से बिलासपुर हल्की बारिश की संभावना जताई जा रही है।

उत्तर से आ रही शुष्क और ठंडी हवाओं का आना बंद हो चुका है। दक्षिण से अब गर्म हवाएं आ रही है। जिसके कारण दिन और रात के तापमान में वृद्धि दर्ज की गई है। मौसम वेधशाला लालपुर के मौसम विज्ञानी डा.एचपी चंद्रा के मुताबिक प्रदेश में अपेक्षाकृत गरम हवा का आगमन प्रारंभ हो गया है। जिसके कारण न्यूनतम और अधिकतम तापमान में वृद्धि का ट्रेंड जारी है। प्रदेश में 27 दिसंबर के देर रात में एक दो स्थानों पर गरज चमक के साथ बहुत हल्की वर्षा प्रदेश के एक दो स्थानों में हो सकता है।

28 दिसंबर को प्रदेश के उत्तरी भाग के कुछ स्थानों में हल्की से मध्यम वर्षा होने की सम्भावना है और मध्य क्षेत्र के पश्चिमी भाग में एक दो स्थानों में हल्की वर्षा होने की संभावना है। 29 दिसंबर को प्रदेश के सरगुजा संभाग और बिलासपुर संभाग के अनेक स्थानों पर गरज चमक के साथ हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है। सरगुजा संभाग और उससे लगे जिलों में एक दो स्थानों पर ओले गिरने की चेतावनी भी जारी किया गया है।

31 दिसंबर के बाद फिर से मौसम परिवर्तन होगा। उत्तरी हवाएं चलने लगेंगी। जिसके कारण ठंडक महसूस होगी।

बिलासपुर का तापमान

अधिकतम 28.0

न्यूनतम 15.4

पेंड्रारोड का तापमान

अधिकतम 26.6

न्यूनतम 12.1

𝐁𝐇𝐈𝐒𝐌 𝐏𝐀𝐓𝐄𝐋

𝐄𝐝𝐢𝐭𝐨𝐫 𝐚𝐭 𝐇𝐈𝐍𝐃𝐁𝐇𝐀𝐑𝐀𝐓 𝐋𝐢𝐯𝐞 ❤
error: Content is protected !!