छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ बिलासपुर : चक्रवात के असर से बिलासपुर में बादल, उमस के साथ बढ़ी गर्मी, तापमान में वृद्धि जारी रहेगी…

लेटेस्ट न्यूज़ से अपडेट रहने के लिए बेल 🔔 आइकन को दबाये

बिलासपुर। Bilaspur Weather Update: न्यायधानी में पश्चिमी विक्षोभ के असर से आसमान में बादल है। जिसके कारण उसम और गर्मी बढ़ गई है। अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस के आसपास है। रात में भी उसम होने लगी है। मौसम विभाग के मुताबिक फिलहाल बारिश की संभावना कम है। होली तक मौसम अभी ऐसे ही बना रहेगा। तापमान में वृद्धि जारी रहेगी।

चक्रवात के असर से मौसम का मिजाज बदला हुआ है। अधिकतम और न्यूनतम तापमान में वृद्धि होने लगी है। शुक्रवार सुबह बादल साफ था लेकिन जैसे जैसे दिन चढ़ने लगा है बादलों का घेरा बन गया है। आसमान में हल्की से मध्यम बादल है। लालपुर स्थित मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक मौसम अभी शुष्क बना हुआ है। 30 मार्च तक यह स्थिति बनी रहेगी।

29 मार्च को भी आसमान में हल्के बादल नजर आ सकते हैं। लेकिन, इसके प्रभाव से तापमान में कोई खास फर्क नहीं पड़ेगा। हालांकी कुछ जगहों में अचानक हल्की बूंदा-बांदी हो सकती है। मौसम में विगत 10 दिनों से लगातार परिवर्तन हो रहा है।
प्रमुख शहरों में तापमान
शहर अधिकतम न्यूनतम
बिलासपुर 37.4 21.6
पेंड्रारोड 35 19
अंबिकापुर 33.7 18.2
माना 38 21.6
जगदलपुर 37.1 20.4
लेटेस्ट न्यूज़ से अपडेट रहने के लिए बेल 🔔 आइकन को दबाये

𝐁𝐇𝐈𝐒𝐌 𝐏𝐀𝐓𝐄𝐋

𝐄𝐝𝐢𝐭𝐨𝐫 𝐚𝐭 𝐇𝐈𝐍𝐃𝐁𝐇𝐀𝐑𝐀𝐓 𝐋𝐢𝐯𝐞 ❤
error: Content is protected !!