छत्तीसगढ़

बिलासपुर : लंबे समय से फरार आरोपियों की धरपकड हेतु चलाया गया विशेष अभियान, 02 प्रकरणो में 04 आरोपी गिरफतार..

आरोपियो के कब्जे से घटना में प्रयुक्त 01 नग तलवार एवं 01 नग चाकू किया गया जप्त आरोपियो को गिरफतार कर न्यायालय किया गया पेश

बिलासपुर : सरकंडा पुलिस के द्वारा विभिन्न अपराधो में फरार आरोपियों की धरपकड हेतु विशेष अभियान चलाया गया। इस अभियान के दौरान आरोपी 1. सरफु उर्फ सरफरोज पिता फिरोज खान उम्र 22 साल साकिन अशोक नगर मुरूम खदान अटल आवास थाना सरकंडा बिलासपुर छ.ग. 2. दीपक ध्रुव पिता कार्तिकराम ध्रुव उम्र 18 साल साकिन अशोक नगर मुरूम खदान अटल आवास थाना सरकंडा बिलासपुर छ.ग. 3. डोकरा श्रीवास उर्फ गोलू डोकरा पिता श्रीराम श्रीवास उर्फ जोईंधाराम श्रीवास उम्र 30 साल साकिन अशोक नगर मुरूम खदान अटल आवास सरकंडा बिलासपुरछ.ग. 4. रामकुमार उर्फ गोलू यादव पिता सहदेव यादव उम्र 30 साल साकिन अशोक नगर मुरूम खदान अटल आवास सरकंडा बिलासपुर छ.ग. को पकड़ा गया जिनके कब्जे से 01 नग तलवार एवं 01 नग चाकू जप्त किया गया है। जिसके आधार पर प्रकरणो में 25, 27 आर्म्स एक्ट की धारा पृथक से जोडी गई है। तथा आरोपियों को गिरफतार कर माननीय न्यायालय पेश किया गया है।

𝐁𝐇𝐈𝐒𝐌 𝐏𝐀𝐓𝐄𝐋

𝐄𝐝𝐢𝐭𝐨𝐫 𝐚𝐭 𝐇𝐈𝐍𝐃𝐁𝐇𝐀𝐑𝐀𝐓 𝐋𝐢𝐯𝐞 ❤
error: Content is protected !!