छत्तीसगढ़ मौसम अपडेट : बढ़ते तापमान से ठंड हुई कमजोर, IMD का अलर्ट- अगले तीन दिनों में फिर गिरेगा पारा…
छत्तीसगढ़ मौसम अपडेट : पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से अधिकतम व न्यूनतम तापमान में हो रही बढ़ोतरी के चलते इन दिनों ठंड कमजोर पड़ गई है। सोमवार को रायपुर सहित प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में अधिकतम तापमान में सामान्य से छह डिग्री और न्यूनतम तापमान में सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस तक की बढ़ोतरी रही। इसके चलते इन दिनों शहरी क्षेत्रों से ठंड कम होने लगी है, हालांकि ग्रामीण व आउटर क्षेत्रों में ठंड लगातार बनी हुई है। मौसम विभाग का कहना है कि अगले तीन दिनों में मौसम का मिजाज बदल सकता है और न्यूनतम तापमान में तीन डिग्री तक की गिरावट आएगी। उसके बाद अगले पांच दिनों तक न्यूनतम तापमान में विशेष बदलाव नहीं होगा।
सोमवार को रायपुर सहित प्रदेश भर में मौसम शुष्क रहा। दोपहर की तेज धूप का असर अब पड़ने लगा है और फरवरी के पहले सप्ताह में गर्मी थोड़ी बढ़ी है। इसके चलते घरों के साथ ही कार्यालयों में भी पंखे चलने लगे है। मौसम विज्ञानी एचपी चंद्रा ने बताया कि बंगाल की खाड़ी से प्रदेश में नमी युक्त हवाएं आ रही है। इसके चलते मंगलवार को प्रदेश का मौसम शुष्क रहेगा। न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी की संभावना है।
नारायणपुर रहा सबसे ठंडा
सोमवार को प्रदेस भर में नारायणपुर सबसे ठंडा रहा। एडब्ल्यूएस नारायणपुर का न्यूनतम तापमान 11.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। साथ ही पेंड्रा रोड का न्यूनतम तापमान 13.8 डिग्री सेल्सियस और अंबिकापुर का 12.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज कियागया। राजनांदगांव का अधिकतम तापमान 32.5 डिग्री सेल्सियसदर्ज किया गया,जो सामान्य से छह डिग्री सेल्सियस ज्यादा रहा। मंगलवार को भी मौसम का मिजाज ऐसा ही रहेगा।
Bilaspur Weather Update: बसंत ऋतु का आगमन हो चुका है। प्रकृति में बदलाव दिखने लगा है। वृक्षों में नए पत्ते आने लगे हैं। अब रंग-बिरंगे फूल खिलेंगे। सोमवार को गर्मी की आहट भी महसूस हुई। अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। जो सामान्य से चार डिग्री अधिक था।
प्रदेश में बंगाल की खाड़ी से नमी युक्त हवाओं के आगमन होने लगा है। इसके कारण मौसम में फिर से बदलाव हो सकता है। हवाएं चलेंगी और आसमान में बादल भी घिर आ सकते हैं। फिलहाल मौसम शुष्क बना हुआ है। सोमवार को दिन में हल्की गर्मी भी महसूस हुई। एक दिन पहले जहां अधिकतम तापमान 31.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था तो वहीं सोमवार को इसमें 0.6 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि दर्ज की गई। रात का न्यूनतम तापमान 16.2 डिग्री सेल्सियस था जो सामान्य से एक डिग्री ज्यादा था।
रात में भी बढ़ सकती है गर्मी
मौसम वेधशाला के विज्ञानी डा.एचपी चंद्रा के मुताबिक प्रदेश में बंगाल की खाड़ी से नमी युक्त हवाओं के आगमन की आहट है। प्रदेश में छह फरवरी को मौसम मुख्यतः शुष्क रहने की संभावना है। न्यूनतम तापमान में वृद्धि हो सकती है।
नौ के बाद वर्षा की संभावना
पश्चिमी विक्षोभ के असर से वैसे तो छह और सात फरवरी को आसमान में बादल छाए रह सकते हैं हालांकि वर्षा की संभावना बिलासपुर में कम है। मौसम विज्ञानी सिराज खान की मानें तो नौ फरवरी से मौसम में बदलाव शुरू होगा। 11 एवं 12 फरवरी को वर्षा का अनुमान है। तापमान में उतार-चढ़ाव होगा।