छत्तीसगढ़

बिलासपुर : कलेक्टर डाॅ.सारांश मित्तर ने बिल्हा के धान खरीदी केन्द्र सेंदरी का किया औचक निरीक्षण..

बिलासपुर :- कलेक्टर डाॅ.सारांश मित्तर ने बिल्हा के धान खरीदी केन्द्र सेंदरी का किया औचक निरीक्षण किया कलेक्टर ने खरीदी केन्द्र प्रभारी को निर्देशित करते हुए कहा कि धान खरीदी की प्रक्रिया पूरी पारदर्शी एवं शासन द्वारा तय मानकों के अनुसार होनी चाहिये। इस दौरान कलेक्टर ने किसानों को टोकन जारी करने की प्रक्रिया की जानकारी ली।

कलेक्टर ने किसानों से चर्चा करते हुए उन्हें उपलब्ध करायी जा रही सुविधाओं के बारे में जानकारी ली। उन्होंने खरीदी केन्द्र में धान की गुणवत्ता का परीक्षण किया तथा धान में नमी के प्रतिशत की जांच मापक यंत्र से की। उन्होंने निर्माणाधीन चबूतरों का जल्द निर्माण करने एवं फड़ में रखे जाने वाले बोरों के बीच पर्याप्त जगह रखने के निर्देश दिये। कलेक्टर ने बारदानों की उपलब्धता की भी जानकारी ली।

𝐁𝐇𝐈𝐒𝐌 𝐏𝐀𝐓𝐄𝐋

𝐄𝐝𝐢𝐭𝐨𝐫 𝐚𝐭 𝐇𝐈𝐍𝐃𝐁𝐇𝐀𝐑𝐀𝐓 𝐋𝐢𝐯𝐞 ❤
error: Content is protected !!