छत्तीसगढ़मौसम समाचार

मौसम अलर्ट : अगले चार-पांच दिनों तक उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, छत्‍तीसगढ़, झारखंड, बिहार सहित कई राज्‍यों में बारिश की संभावना…

लेटेस्ट न्यूज़ से अपडेट रहने के लिए बेल 🔔 आइकन को दबाये

मौसम विभाग ने कहा है कि इस सप्ताह दिल्ली और राजस्थान, हरियाणा तथा पंजाब के कुछ हिस्सों में मॉनसून के आगे बढ़ने की संभावना नहीं है। अगले चार-पांच दिनों तक बिहार, उत्तर प्रदेश, ओडिशा, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, झारखंड, और छत्‍तीसगढ़ में बारिश हो सकती है। इसके अलावा पूरे पूर्वोत्तर हिस्सों में भी अच्छी वर्षा होगी। जबकि, दक्षिण भारत में मानसून कमजोर रहेगा। जिन राज्यों में भारी बारिश की संभावना है, उनमें उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, झारखंड, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, ओडिशा, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, तमिलनाडु, पुडुचेरी और केरल शामिल हैं। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के मुताबिक पूर्वी और दक्षिण-पूर्वी हवाओं के कारण अगले पांच दिनों में पश्चिम बंगाल, सिक्किम, उत्तरी ओडिशा, छत्तीसगढ़, बिहार और झारखंड में भारी बारिश देखने को मिलेगी। उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में गुरुवार और शुक्रवार को तेज बारिश की संभावना है। पूर्वी यूपी, बिहार, पश्चिम बंगाल, ओडिसा, झारखंड सहित अन्‍य कई हिस्‍सों में जहां मानसून सक्रिय है वहां झमाझम बारिश हो रही है। बिहार में 28 जून तक इसी तरह बादल बरसते रहेंगे। मौसम विज्ञानियों के मुताबिक दिल्लीवासियों को गर्मी से राहत के लिए अभी एक हफ्ते तक इंतजार करना पड़ सकता है। 26 से 27 जून तक दिल्ली में बारिश की सम्‍भावना है।

जानिये किस राज्‍य में क्‍या संभावना

– मौसम विभाग के मुताबिक पूर्वी बिहार, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा के कुछ इलाकों में 25 जून को गरज चमक के साथ भारी बारिश की संभावना है।

– सिक्किम, बिहार, झारखंड, गंगीय पश्चिम बंगाल, छत्तीसगढ़ और ओडिशा में गरज के साथ व्यापक बारिश के आसार है।

– पूर्वी उत्तर प्रदेश, पूर्वी मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, तेलंगाना, तटीय आंध्र प्रदेश, गोवा, तटीय कर्नाटक, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह और लक्षद्वीप में छिटपुट बारिश और गरज के साथ छींटे पड़ने की संभावना है।

– लद्दाख में छिटपुट बारिश या हिमपात और गरज के साथ छींटे पड़ने की संभावना है।

– जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, गुजरात, केरल और तमिलनाडु में छिटपुट बारिश और गरज के साथ छींटे पड़ने की संभावना है।

– पंजाब, हरियाणा, राजस्थान और मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों में अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर रहने की संभावना है। लेटेस्ट न्यूज़ से अपडेट रहने के लिए बेल 🔔 आइकन को दबाये

𝐁𝐇𝐈𝐒𝐌 𝐏𝐀𝐓𝐄𝐋

𝐄𝐝𝐢𝐭𝐨𝐫 𝐚𝐭 𝐇𝐈𝐍𝐃𝐁𝐇𝐀𝐑𝐀𝐓 𝐋𝐢𝐯𝐞 ❤
error: Content is protected !!