छत्तीसगढ़

लूट के आरोपी गिरफ्तार दबंगई दिखाते हुए रात्रि में रास्ता रोककर मारपीट कर लूट का मामला….

दुर्ग : प्रार्थी इन्द्रपाल सिंह निवासी राम नगर दिनांक 04.10.2023 की रात्रि करीबन 12ः00 बजे सुपेला से अपने घर जा रहा था। जैसे ही वह स्पर्श अस्पताल सुपेला के पास पहुंचा था उसी दौरान आरोपी पृथ्वी, दयाल, शुभम एवं रोहित के द्वारा रास्ता रोककर धमकाते हुए पैसे की मांग करने लगा प्रार्थी द्वारा मना करने पर मारपीट कर चोट पहुंचाते हुए गले में पहने सोने के चैन को लूट कर भाग गए थे। प्रार्थी के रिपोर्ट पर थाना सुपेला में मारपीट, लूट का मामला दर्ज कर विवेचना में लिया गया।

प्रार्थी द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराते ही सुपेला पुलिस सक्रियता दिखाते हुए तत्काल संदेहियों के पता तलाश में जूट गई तथा संदेही 01. दयाल प्रकाश यादव उर्फ राजू, 02. शुभम गुप्ता उर्फ पेठा, 03. पृथ्वी सिंह को राम नगर मुक्तिधाम तालाब के पास से घेराबंदी कर पकड़ा गया। आरोपियों से पुछताछ करने पर अपना जुर्म स्वीकार करते हुए लूट की गई सोने की चैन कीमती 60,000 रूपये पुलिस को जप्त कराये। आरोपियों को गिरफ्तार कर आज दिनांक 05.10.2023 को न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेजा गया। आरोपी दयाल प्रकाश यादव उर्फ राजू हत्या के मामले में सजा काट रहा है। जो पैरोल में बाहर आया था। आरोपी के विरूद्ध पूर्व में भी कई मामले दर्ज है।इस महत्वपूर्ण कार्यवाही में निरीक्षक दुर्गेश कुमार शर्मा थाना प्रभारी थाना सुपेला, उप निरी. रजनीकांत दीवान, प्र.आर. संतोष शर्मा, आर रवि साव, सुरेन्द्र पटेल, सूर्यप्रताप सिंह, श्यामजी मिश्रा का विशेष योगदान रहा।

की गई कार्यवाही:-

अपराध क्रमांक:- 816/2023 धारा:- 341, 294, 506, 394, 34 भादविजप्ती – 01 सोने का चैन कीमती 60,000 रूपये

गिरफ्तार आरोपी:-

01. दयाल प्रकाश यादव उर्फ राजू पिता सत्यदेव प्रसाद उम्र 39 साल निवासी आजाद मोहल्ला स्टील नगर केम्प 1

02. शुभम गुप्ता उर्फ पेठा पिता मुकेश गुप्ता उम्र 23 साल निवासी वार्ड 18 केम्प 1 शास्त्री चैक छावनी

03. पृथ्वी सिंह पिता इंद्रजीत सिंह उम्र 27 साल निवासी मराठी मोहल्ला सुभाष चैक वैशाली नगर

𝐁𝐇𝐈𝐒𝐌 𝐏𝐀𝐓𝐄𝐋

𝐄𝐝𝐢𝐭𝐨𝐫 𝐚𝐭 𝐇𝐈𝐍𝐃𝐁𝐇𝐀𝐑𝐀𝐓 𝐋𝐢𝐯𝐞 ❤
error: Content is protected !!