छत्तीसगढ़

महासमुंद में 2 करोड़ 60 लाख का गांजा बरामद: यह कार्यवाही मादक पदार्थ पर की गयी अब तक की सबसे बड़ी कार्यवाही, 2 तस्कर गिरफ्तार…

लेटेस्ट न्यूज़ से अपडेट रहने के लिए बेल 🔔 आइकन को दबाये

महासमुंद :- पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार जिले में लगातार अवैध गांजा परिवहन के विरूद्ध कार्यवाही की जा रही है। यह कार्यवाही मादक पदार्थ पर की गयी अब तक की सबसे बड़ी कार्यवाही है। गांजा की तस्करी कर रहे दो आरोपियों के पास से 2 करोड़ 60 लाख का गांजा जब्त किया गया है। इसके अलावा वाहन व मोबाइल जब्त किए गए।

पुलिस अधीक्षक महासमुन्द को सूचना मिली कि ओडिशा से अवैध मादक पदार्थ गांजा का बडा खेप एक आयशर ट्रक में ओडिशा से महासमुन्द होते हुये उत्तर प्रदेश व दिल्ली की ओर जाना वाला है। जिस पर तत्काल पुलिस अधीक्षक महासमुन्द द्वारा थाना कोमाखान प्रभारी सिद्धेश्वर प्रताप सिंह को त्वरित कार्यावाही करने हेतु निर्देशित किया व महासमुंद जिले में प्रवेश करने वाले समस्त पाईंटों पर भी बल तैनात कर संदिग्ध वाहन की जांच कर रही थी तभी खरियाररोड़ की तरफ से 01 आयशर की 06 चक्का ट्रक क्रमांक OD 02 U 7795 महासमुन्द की ओर आ रही थी।

सूचना अनुसार एक आयशर ट्रक टेमरी नाका के पास पहुचा टेमरी नाका के पास घेराबंदी कर रोका गया। रोकने के पश्चात् एक व्यक्ति वाहन से उतर कर खेतों की तरफ भागने लगा जिसे पुलिस की टीम द्वारा घेराबंदी कर पकडा गया। जिससे नाम पता पुछने पर अपना नाम अतिश कुमार सिंह पिता उमाशंकर सिंह उम्र 23 वर्ष सा. वार्ड नं. 11 कृपाराम का डेरा शिवपुर डियर नुम्बेरी थाना हरदेव सिंह का डेरा जिला बलिया उत्तर प्रदेश तथा चालक सीट पर बैठा व्यक्ति अपना नाम हरिलाल उर्फ हीरालाल पिता रघुनाथ राम उम्र 35 वर्ष सा. ग्राम सासामुसा थाना कोचईकोट जिला गोपालगंज, बिहार का होना बताये।

इन लोगों से ओडिशा आने का कारण व ट्रक में क्या लोड है पूछे जाने पर टाल मटोल व गोलमोल जवाब देने लगे जवाबो में विभिन्नता एवं असमानता पाये जाने पर संदेह प्रतीत हुआ है जिसके आधार पर वाहन की तलाशी ली गई। वाहन में गोभी (Cauliflower) सब्जी से पूरा भरा हुआ था। संदेह होने पर जिनको हटाकर वाहन की चेकिंग किया तो उसमें उपर पुरी तरह से गोभी भरा हुआ था गोभी को हटाने के बाद नीचे बोरीयों भरा हुआ मिला। जिसे खोलकर देखने पर अवैध मादक पदार्थ गांजा मिला। कुल 52 बोरीयों में 1300 किलो मादक पदार्थ गांजा मिला।

वाहन पर अवैध गांजा परिवहन करते पाये जाने पर मौके पर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर 13 क्विंटल गांजा को वाहन सहित जप्त किया गया। आरोपी से गांजा के संबंध में पूछताछ करने पर उड़िसा से लाना और उत्तर प्रदेश ले जाना बताये। आरोपियों द्वारा भारी मात्रा में गांजा परिवहन किये जाने पर आरोपीओं के विरूद्ध धारा 20(ख) एनडीपीएस के तहत कार्यवाही किया जा रहा है।

यह सम्पूर्ण कार्यवाही पुलिस अधीक्षक प्रफुल्ल कुमार ठाकुर के मार्गदर्शन में अति पुलिस अधीक्षक श्रीमती मेघा टेम्भुरकर साहू एवं अनु0अधिकारी (पु) लितेश सिंह के निर्देशन में थाना प्रभारी कोमाखान सिद्धेश्वर प्रताप सिंह एवं टीम सउनि रनसाय मिरी, प्रआर जागेश्वर ठाकुर आर. कुलेश्वर साहू, सेवाराम ध्रुव, कृष्णा पटेल, संतोष सांवरा, गणेश्वर ठाकुर, बिंटू हरबंस, सालिक राम ध्रुव, उत्तम ठाकुर के द्वारा की गई। लेटेस्ट न्यूज़ से अपडेट रहने के लिए बेल 🔔 आइकन को दबाये

𝐁𝐇𝐈𝐒𝐌 𝐏𝐀𝐓𝐄𝐋

𝐄𝐝𝐢𝐭𝐨𝐫 𝐚𝐭 𝐇𝐈𝐍𝐃𝐁𝐇𝐀𝐑𝐀𝐓 𝐋𝐢𝐯𝐞 ❤
error: Content is protected !!