छत्तीसगढ़मौसम समाचार

छत्तीसगढ़ में मानसून में 106 प्रतिशत बारिश का अनुमान भारतीय मौसम विज्ञान विभाग का नया आकलन भरपूर फसल होने की उम्मीद, इन इलाकों में बिजली गिरने व हल्की बारिश की आशंका..

रायपुर. दक्षिण पश्चिम मानसून इस बार 4 दिन पहले ही केरल पहुंच गया है। इसके छत्तीसगढ़ में 5-6 जून तक दस्तक देने की संभावना है। सामान्यतया मानसून बस्तर में 8 जून तक पहुंचता है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने छत्तीसगढ़ में 106 प्रतिशत से अधिक यानी सामान्य से अधिक बारिश का पूवार्नुमान लगाया है। इससे यह उम्मीद की जा रही है कि इस बार भरपूर पैदावार होगी।

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने मंगलवार को घोषणा कि भारत में दक्षिण-पश्चिम मानसून इस बार सामान्य रहेगा। इसके चलते मात्रात्मक रूप से यह लंबी अवधि के औसत (एलपीए) का 103 प्रतिशत होगा। इस साल सामान्य मानसून एलपीए में रहेगा। जिससे 96 से 104 प्रतिशत बारिश की संभावना है। आईएमडी ने इस अप्रैल में नया एलपीए पेश किया था, जो 1971-2020 के दक्षिण-पश्चिम मानसून के मौसम की बारिश के आंकड़ों पर आधारित है। फिलहाल, एलपीए 87 सेमी या 870 मिमी है।

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के महानिदेशक मृत्युंजय महापात्र के मुताबिक भारत में मानसून का मौसम (जून से सितंबर) एलपीए का 103 प्रतिशत होने की संभावना है। मानसून की बारिश मध्य और दक्षिणी भारत में सामान्य से अच्छा रहेगा, जबकि उत्तर पश्चिमी के साथ पूर्वोत्तर में मानसून सामान्य रहेगा। आईएमडी ने राजस्थान, गुजरात, मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़ और ओडिशा के लिए 106 प्रतिशत से अधिक यानी सामान्य से अधिक बारिश का पूवार्नुमान जारी किया है।

छत्तीसगढ़ / रायपुर / बिलासपुर

जून माह के पहले दिन छाई रहेगी बदली, हो सकती है बारिश, इन इलाकों में बिजली गिरने की आशंका

मौसम विभाग का कहना है कि बुधवार को भी प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में हल्की बारिश के आसार हैं। आकाशीय बिजली भी गिर सकती है।

रायपुर । केरल में मानसून की सक्रियता बढ़ने और प्रदेश में द्रोणिका के प्रभाव से मंगलवार को दोपहर बाद मौसम का मिजाज बदला और नौतपा का सातवां दिन बारिश से भीग गया। रायपुर सहित राजनांदगांव, भिलाई में अच्छी बारिश हुई। मौसम विभाग का कहना है कि बुधवार को भी प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में हल्की बारिश के आसार हैं। कुछ क्षेत्रों में आकाशीय बिजली भी गिर सकती है। मंगलवार सुबह से ही रायपुर में तेज धूप के चलते उमस थी, जिससे बारिश ने राहत दी। मुंगेली में सर्वाधिक अधिकतम तापमान 44.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। रायपुर का अधिकतम तापमान 42.4 डिग्री यानी सामान्य रहा।

मानसून के दो दिन पहले पहुंचने के आसार

मौसम विज्ञानियों का कहना है कि केरल में इस वर्ष दक्षिण पश्चिम मानसून निर्धारित समय से दो दिन पहले पहुंचा। इसे देखते हुए अनुमान लगाया जा रहा है कि प्रदेश में भी समय से दो दिन पहले मानसून पहुंच सकता है। इसके 10 जून तक जगदलपुर और 15 जून तक रायपुर पहुंचने के आसार हैं।

चारामा में दो सेमी वर्षा

चारामा-बालोद में दो सेंटीमीटर, डौंडीलोहारा, दरभा, राजनांदगांव, डोंगरगांव में एक-एक सेमी वर्षा दर्ज की गई। इनके अलावा कुछ क्षेत्रों में हल्की बारिश हुई।

मौसम विज्ञानी एचपी चंद्रा ने बताया कि पूर्व पश्चिम द्रोणिका हरियाणा से बांग्लादेश तक 0.9 किमी ऊंचाई तक विस्तारित है। इसके प्रभाव से बुधवार को प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में हल्की वर्षा होने और गरज-चमक के साथ छींटे पड़ने की संभावना है। कुछ क्षेत्रों में अंधड़ भी चल सकता है।

शहरों का तापमान

रायपुर 42.4 28.2

बिलासपुर 42.0 27.6

दुर्ग 40.8 25.6

जगदलपुर 38.6 25.9

अंबिकापुर 39.0 24.7

पेंड्रा 39.8 24.0

(अधिकतम व न्यूनतम तापमान डिग्री सेल्सियस में)

♦️बिलासपुर में आज बढ़ सकती है गर्मी, चक्रवात बदल सकता है मौसम

मौसम विभाग ने कहा तापमान में वृद्धि संभावित

बिलासपुर। न्यायधानी में गर्मी व उमस का प्रकोप बना हुआ है। बुधवार यानी आज भी यह स्थिति बनी रह सकती है। मौसम विभाग की मानें तो अधिकतम तापमान में वृद्धि संभावित है। चक्रीच चक्रवात के कारण भले ही अचानक मौसम का मिजाज बदल सकता है। फिर भी इसकी संभावना कम है। नौतपा के बीच तापमान 40 से 43 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है।

मौसम विज्ञानी डा.एचपी चंद्रा के मुताबिक एक पूर्व-पश्चिम द्रोणिका उत्तर-पश्चिम राजस्थान से असम तक 0.9 किलोमीटर ऊंचाई तक विस्तारित है। एक जून को प्रदेश में उत्तर पश्चिम हवा के प्रभाव से अधिकतम तापमान में वृद्धि की संभावना है। वहीं एक-दो स्थानों पर हल्की वर्षा होने या गरज-चमक के साथ छींटे पड़ने की संभावना है। प्रदेश में एक-दो स्थानों पर गरज-चमक के साथ अंधड़ भी चलने की संभावना है। गौरतलब है कि मंगलवार को ठंडी के बाद फिर से गर्मी का अहसास हुआ था। अधिकतम तापमान में सात डिग्री सेल्सियस की गिरावट आने के बाद 31 जून को स्थिति एकदम बदल गई।

तापमान में छह डिग्री सेल्सियस की वृद्धि दर्ज की गई। तापमान 42 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। जिसके कारण गर्मी व उमस का अहसास हुआ। बता दें कि आज नौतपा का आठवां दिन है। कल नौतपा की विदाई होगी। उम्मीद के मुताबिक इस साल गर्मी कम रही। जिस तरह से मार्च और अप्रैल में भीषण गर्मी पड़ी उस तरह से मई में गर्मी कम थी। केवल एक बार ही पारा 44 डिग्री पर पहुंचा। जबकि एक दिन पहले पारा 36 डिग्री पर उतर गया था। अब सभी को जून के प्रथम पखवाड़े का बेसब्री से इंतजार है। क्योंकि इसी में मानसून दस्तक देगा। जिसके बाद लोगों को गर्मी से राहत मिल सकती है।

बिलासपुर में पारा 42 व रात में 27.6 डिग्री सेल्सियस

शहर अधिकतम न्यूनतम

पेंड्रारोड 39.8 24

अंबिकापुर 39 24

माना (रायपुर) 41.8 28.6

जगदलपुर 38.6 25.9

𝐁𝐇𝐈𝐒𝐌 𝐏𝐀𝐓𝐄𝐋

𝐄𝐝𝐢𝐭𝐨𝐫 𝐚𝐭 𝐇𝐈𝐍𝐃𝐁𝐇𝐀𝐑𝐀𝐓 𝐋𝐢𝐯𝐞 ❤
error: Content is protected !!