छत्तीसगढ़

होटल राजश्री में स्पा की आड़ में देह व्यापार के मामले में फरार आरोपी ईलाहाबाद से किया गया गिरफ्तार, दो महिलाओं सहित होटल का मालिक पूर्व में हुए थे गिरफ्तार..

दुर्ग : वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में दिनांक 10.07.2021 को नेहरू नगर चौक के पास स्थित होटल राजश्री में स्पा की आड़ में देह व्यापार कराये जाने की सूचना पर पुलिस पार्टी ने रेड कार्यवाही किया था। उक्त कार्यवाही के दौरान होटल का संचालक मनीष सिंह और लखनउ तथा कलकत्ता से देह व्यापार के लिए लाई हुई लड़कियों को मौके पर गिरफ्तार किया गया था। जो थाना सप्ला के अपराध क्रमांक 527/2021 धारा 3, 4, 5 अनैतिक देह व्यापार अधिनियम के तहत गिरफ्तार कर रिमाण्ड पर भेजा गया था। जो वर्तमान में दुर्ग केन्द्रीय जेल में निरूद्ध है। मामले का अन्य अरोपी मोहम्मद शाहिद जिस पर की लड़कियों को बाहर राज्य से बुलाकर देह व्यापार कराये जाने का आरोप था और जो होटल का मुलाजिम था। कार्यवाही के दौरान मौके से फरार हो गया था। जिसकी तलाश लगातार की जा रही थी। सुपेला थाने की पुलिस की एक टीम को उसकी तलाश में ईलाहाबाद भेजा गया था। काफी प्रयास के बाद उसे ईलाहाबाद में पकड़ा जाया जा सका। सुपेला पुलिस टीम के द्वारा उसे अभिरक्षा में लेकर दुर्ग लाया गया। संबंधित मामले में उसे गिरफ्तार कर आज दिनांक 03.09.2021 को रिमाण्ड पर भेजा जा रहा है। उपरोक्त कार्यवाही के बाद दुर्ग पुलिस लगातार स्पा का काम करने महोदय के निर्देशन में

वालो पर कड़ी निगाह रखी हुई है। पुलिस अधीक्षक दिनांक 02.09.2021 को भी अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर, श्री संजय ध्रुव तथा नगर पुलिस अधीक्षक छावनी, श्री आर0 के जोशी के मार्गदर्शन में विभिन्न पुलिस टीमों के द्वारा शहर के सभी 16 स्पा सेंटरों में दबिश देकर चेकिंग कार्यवाही की गई थी।

𝐁𝐇𝐈𝐒𝐌 𝐏𝐀𝐓𝐄𝐋

𝐄𝐝𝐢𝐭𝐨𝐫 𝐚𝐭 𝐇𝐈𝐍𝐃𝐁𝐇𝐀𝐑𝐀𝐓 𝐋𝐢𝐯𝐞 ❤
error: Content is protected !!